Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कालाअंब में पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद, मजदूर ने की ठेकेदार की हत्या

Published on: 28 October 2022
MURDER

सिरमौर।
औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में एक मजदूर द्वारा ठेकेदार को मौत के घाट उतारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह घटना वीरवार की है। बताया जा रहा है कि दोनों में पैसों को लेकर कुछ विवाद हुआ था, जिसके बाद मजदूर ने ठेकेदार की हत्या कर दी।

मृतक की पहचान 40 वर्षीय अरविंद सिंह, पुत्र बचा सिंह, निवासी- गांव बहुआरा हरिबंस, बिहार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अरविंद सिंह जोहड़ों इलाके में स्थित अंबिका अलॉयज नामक उद्योग में बतौर ठेकेदार काम करता था।

मृतक यहां 36 वर्षीय मजदूर रमेश राजबर, पुत्र विश्वनाथ राजबर, निवासी- गांव छतीराम परतावल, उत्तर प्रदेश के साथ रहता था। रमेश भी अरविंद के पास ही काम करता था। बताया जा रहा है कि पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। इस दौरान रमेश ने ठेकेदार अरविंद सिंह को लोहे की किसी वस्तु के साथ मौत के घाट उतार दिया। कालाअंब पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर नाहन स्थित मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ठेकेदार की हत्या के मामले में मामला दर्ज कर आरोपी रमेश को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Nahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news today

Join WhatsApp

Join Now