Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कांग्रेस की रोजगार संघर्ष यात्रा : नाहन में विक्रमादित्य की रैली में आपस में भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता

कांग्रेस की रोजगार संघर्ष यात्रा : नाहन में विक्रमादित्य की रैली में आपस में भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता

सिरमौर|
जिला सिरमौर से शुरू की गई रोजगार संघर्ष यात्रा में एक बार फिर कांग्रेस की गुटबाजी खुलकर सामने आई। जहाँ नाहन शहर के माल रोड पर कांग्रेस के दो गुटों में शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह के सामने जमकर झड़प हुई। दरअसल शनिवार को नाहन विधानसभा क्षेत्र में माजरा से जैसे ही रोजगार संघर्ष यात्रा की शुरूआत हुई। तो मिश्रवाला में दो गुटों के बीच तीखी नोकझोंक व झड़प हुई। नाहन माल रोड पर पहुंचते-पहुंचते यह गुटबाजी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में मारपीट तक पहुंच गई।

शनिवार को मिश्रवाला से बोहलियो तक दोनों गुटों ने अपने अपने नेताओं के पोस्टर बाइकों पर चस्पा किए हुए थे तथा अपने अपने नेताओं के नारेबाजी कर रहे थे। नाहन शहर के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के समीप से विक्रमादित्य सिंह की पदयात्रा शुरू हुई। पदयात्रा शुरू हुए करीब 20-25 मिनट ही गुजरे थे कि ठीक डाॅ. वाईएस परमार की भव्य प्रतिमा के सामने सोलंकी व चौधरी के गुटों में नारेबाजी को लेकर झड़प हो गई। भीड़ से एक युवक को चेहरा ढक कर बाहर निकाला गया। इसी दौरान पीछे से धक्का मुक्की के बीच पदयात्रा को आगे बढ़ाया गया। कांग्रेस नेताओं के चेहरों पर भी साफ तनाव झलक रहा था।

इसे भी पढ़ें:  5 साल में पाँवटा साहिब विधान सभा में हुआ स्वर्णिम विकास

रोजगार संघर्ष यात्रा के लिए कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इकबाल चौधरी ने अपने होर्डिंग लगाए थे जबकि प्रदेश उपाध्यक्ष अजय सोलंकी ने अलग से अपने होर्डिंग लगाए हुए थे। जिसको लेकर विक्रमादित्य ने नाराजगी भी जताई तथा सभी को एकजुट होने तथा चुनाव में जिस भी प्रत्याशी को टिकट मिलेगा, उसे जिताने के लिए नसीहत दी।

बता दें कि इससे पहले नाहन विधानसभा क्षेत्र के सलानी में 12 जून को जिला सिरमौर में पहली बार प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहुंची सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के सामने भी कांग्रेस में जमकर गुटबाजी व धक्का-मुक्की हुई थी। एक सप्ताह पूर्व पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के राजगढ़ दौरे के दौरान भी दयाल प्यारी गुटबाजी और जीआर मुसाफिर गुट ने भी सांसद प्रतिभा सिंह का अलग-अलग स्वागत कर गुटबाजी जग जाहिर हुई थी। जिला सिरमौर में कांग्रेस की गुटबाजी अब अपने चरम पर पहुंच चुकी है। यहां के पांचों विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस से कई कई चेहरे टिकट के दावेदार हो गए हैं। जोकि प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के कार्यक्रमों में अपना अपना प्रदर्शन कर गुटबाजी को और हवा दे रहे हैं। नाहन विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के कई पदाधिकारी अपने वर्चस्व की जंग लड़ रहे हैं। जोकि कांग्रेस के लिए अब घातक सिद्ध होंगी।

इसे भी पढ़ें:  Sirmour News: कालाअंब-त्रिलोकपुर सड़क पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार दंपति की मौत, आरोपी चालक फरार
Nahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news today

Join WhatsApp

Join Now