Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

महिला से अभद्र व्यवहार मामले में एसपी सिरमौर ने ASI रामलाल को किया लाइन हाजिर

Published on: 16 March 2021
महिला से अभद्र व्यवहार मामले में एसपी सिरमौर ने ASI रामलाल को किया लाइन हाजिर

प्रजासत्ता|
पुलिस थाना पांवटा साहिब में महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोपी एएसआई रामलाल को लाइन हाजिर कर दिया गया हैं। बता दे कि महिला और पत्रकारों की शिकायत के बाद, एसपी सिरमौर खुशाल सिंह द्वारा गम्भीरता से लिये गए मामले में यह कार्यवाही अमल में लाई गई हैं।

बता दें कि गत दिनों एएसआई रामलाल के निलंबन को लेकर मुख्यमंत्री सहित डीजीपी को शिकायत भेजी गई थी। जिसमें स्थानीय पत्रकारों सहित पांवटा साहिब की वार्ड नंबर 1 में रहने वाली महिला द्वारा सख्त कार्यवाही की मांग की गई थी।

आरोप थे कि उक्त महिला को इस एएसआई द्वारा थाने बुलाकर पीटा गया। जिसमें एक लेडी कॉन्स्टेबल महिला की भी शामिल होने की बात कही गई थी। इस पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोगों ने उक्त अधिकारी को सस्पेंड करने की मांग की थी।

गौरतलब हो कि मामले ने तब तूल पकड़ा जब महिला पिटाई मामले को कवर करने गए एक पत्रकार के साथ भी एएसआई द्वारा न केवल बदसलूकी की गई, बल्कि उसे थाने में बंद करने की धमकी भी दी गई। जिसके बाद पत्रकारों ने आपातकालीन बैठक बुलाकर मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक को एएसआई रामलाल की शिकायत भेजी थी।

हालांकि, बताया जा रहा है कि एएसआई रामलाल पहले ही नाहन लाइन में कार्यरत था, जहां से उसे कुछ समय को पांवटा साहिब थाना लाया गया था। अब यह देखने वाली बात होगी की पुलिस आरोपित एएसआई पर क्या कार्रवाई करती है| क्योंकि इससे पहले भी यह पुलिस अधिकारी कई कारणों से मीडिया की सुर्ख़ियों में रहा है|

Aaj Ki KhabrenNahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour latest newsSirmour Newssirmour news todaySirmour samachar

Join WhatsApp

Join Now