Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

मनोहर हत्याकांड मे दोषियों को मिले कड़ी सजा, दोषी व्यक्ति के पीछे समुदाय विशेष को निशाना बनाना गलत

आशीष कुमार सयोजक, दलित शोषण मुक्ति मंच सिरमौर

नाहन|
दलित शोषण मुक्ति मंच जिला सिरमौर कमेटी ने चम्बा के सलूणी मे हुए मनोहर हत्याकांड की कड़ी निंदा की है। दलित शोषण मुक्ति मंच के जिला संयोजक आशीष कुमार ने बताया की अभी हाल ही में चम्बा के अंदर जो दिल को दहलाने वाली घटना सामने आई है, वो घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है।

आशीष कुमार ने कहा कि प्रदेश पहले भी कई जघन्य हत्याकांड हुए है। जिससे हिमाचल प्रदेश जैसे शांत राज्य में एक दहशत का माहौल बन जाता है। आशीष कुमार ने कहा की दलित शोषण मुक्ति मंच इस कृत्य की कड़ी निंदा करता है और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की माँग करता है।

आशीष कुमार ने कहा कि किसी भी प्रकार की हिंसा और अत्याचार बर्दाश्त नही किये जा सकते, परन्तु इस तरह की घटनाओं का साम्प्रदाईकरण होने से भी हमें बचाना चाहिए। आशीष कुमार ने कहा की दोषी हमेशा व्यक्ति विशेष होता है इसलिए व्यक्ति विशेष की आड़ मे किसी भी समुदाय विशेष को निशाना नही बनाना चाहिए।

इसलिए हम सभी को सिर्फ और सिर्फ हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा देने की माँग करनी चाहिए। इसके अलावा सभी को अपनी जिम्मेवारी का निर्वाह करते हुए प्रदेश में शांति व्यवस्था को भी कायम रखना चाहिए ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Nahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news today

Join WhatsApp

Join Now