Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा: बैक करते समय खाई में गिरी कार, एक की मौत एक घायल

Published on: 21 March 2023
Kangra News Kullu Accident, Mandi News : नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा: बैक करते समय खाई में गिरी कार, एक की मौत एक घायल Solan news, Bilaspur news,

सिरमौर
नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे पर सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे में MBBS स्टूडेंट की मौत हो गई है। हादसे में दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका मेडिकल कॉलेज नाहन में उपचार चल रहा है। मृतक की पहचान डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन MBBS 2019 बैच का छात्र शुभम के रूप में हुई है। घायल युवक कांगड़ा का रहने वाला सोहित शर्मा है। मृतक का नाम शुभम राणा 26 वर्ष पुत्र जगपाल निवासी तहसील जसवां परागपुर जिला कांगड़ा है।

जानकारी के अनुसार, नाहन से करीब 9 किलोमीटर दूर दोसड़का के पास शनाड़ी को जाने वाले कच्चे रास्ते पर कार HP93A-0789 पीछे करते वक्त करीब 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य किया। साथ ही पुलिस को हादसे की सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायल को मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया। बताया जा रहा है कि बारिश के कारण गाड़ी में फंसे मृतक को पुलिस देर रात तक बाहर निकलने में जुटी रही, लेकिन कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

Nahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news today

Join WhatsApp

Join Now