Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

नाहन: पुलिस और एसआईयू टीम की बीजेपी नेता के घर पर छापेमारी, चंडीगढ़ मार्का शराब की 78 पेटियां बरामद

नाहन में पुलिस और एसआईयू की टीम ने बीजेपी नेता के घर पर छापेमारी

नाहन|
सिरमौर जिला के नाहन विधानसभा क्षेत्र की माजरा पुलिस तथा एसआईयू की संयुक्त कार्यवाही अभियान में एक शराब का बड़ा जखीरा बरामद किया गया है। पुलिस ने इस मामले में भाजपा नेता एवं कोलर पंचायत के पूर्व प्रधान अमर सिंह को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि अमर सिंह और उसके परिवार के सदस्य पहले भी कई बार शराब की तस्करी में पकड़े गए हैं। इन पर शराब तस्करी के कई मामले चल रहे हैं। कई वर्षों से अमर सिंह अवैध शराब की तस्करी में लगा हुआ है।

जानकारी के अनुसार एसआईयू को जानकारी मिली थी कि भाजपा नेता एवं कोलर पंचायत के पूर्व प्रधान अमर सिंह ने अपने घर में अवैध शराब छिपा कर रखी है। जिस पर एसआईयू टीम तथा माजरा पुलिस कई दिनों से निगरानी रख रही थी। सोमवार सुबह माजरा पुलिस और एसआईयू टीम ने संयुक्त रूप से कोलर पंचायत के पूर्व प्रधान अमर सिंह के घर पर दबिश थी। सारे घर छानबीन के बाद घर की धरातल मंजिल के नीचे बने एक अंडरग्राउंड टैंक में 78 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। जिसमें 45 पेटी देसी शराब, 20 पेटियां बियर तथा 13 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इन सभी शराब की पेटियों पर सेल फॉर ओनली चंडीगढ़ लिखा हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  दीपाली को 11वर्ष बाद मिला न्याय, आत्महत्या के लिए उकसाने व सबूत मिटाने पर दोषी पति को 7-7 साल की सजा

पुलिस ने अमर सिंह के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। एसआईयू तथा माजरा पुलिस छानबीन कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अमर सिंह इतनी भारी मात्रा में शराब कहां से लेकर आया। इसी के साथ, शराब पंचायत और आसपास के क्षेत्रों में कहां सप्लाई की जानी थी।

उधर, पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने कोलर पंचायत के पूर्व प्रधान के घर की धरातल मंजिल से यूटी चंडीगढ़ मार्का अवैध शराब की 78 पेटियां बरामद करने की पुष्टि की है।

इसे भी पढ़ें:  Sirmour News: राजगढ़ छेड़खानी मामले में आरोपी शिक्षक निलंबित, विभाग ने दिए जांच के आदेश..!
Nahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news today

Join WhatsApp

Join Now