Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पांवटा में दिल दहलाने वाली वारदात : व्यक्ति को जिंदा जलाने का प्रयास, पालतू कुत्ता जिंदा जला

Published on: 3 April 2021
पांवटा में दिल दहलाने वाली वारदात : व्यक्ति को जिंदा जलाने का प्रयास, पालतू कुत्ता जिंदा जला

प्रजासत्ता|
सिरमौर जिला के पांवटा साहिब में एक व्यक्ति को जिंदा जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गनीमत यह रही की इस हादसे में पीड़ित व्यक्ति तो जिंदा बच गया लेकिन उसका पालतू कुत्ता जिंदा जल गया।

जानकारी अनुसार उपमंडल पांवटा के तहत काहानूवाला शिवपुर पुल की छोर पर झोपड़ीनुमा खोखे में संजय कुमार निवासी काहानूवाला रहता था। जो चाय, बिस्कुट व अंडे इत्यादि बेच कर अपना गुजारा कर रहा था। इसी बीच शुक्रवार को कुछ लोगों ने तब उसकी इस झोपड़ी में आग लगा दी जब वह उसी के अंदर सोया हुआ था। अचानक आग की लपटें देखकर वह बाहर की और कूदा तो बाहर खड़े कुछ युवकों ने इसे आग में धकेलने का प्रयास किया। पीड़ित ने घटना को अंजाम देने वालों के नाम रूप सिंह, कालू, रिंकू व टिंकू इत्यादि के बताए हैं।

घटना दौरान हुई गुथमगुथी से वह निकल कर बच गया। लेकिन इस दौरान मालिक के साथ सोया हुआ उसका कुत्ता आग की भेंट चढ़ गया। जिसके बाद पीड़ित ने डीएसपी को शिकायत मेंदी है| बताया जा रहा है कि जहां यह खोका नुमा दुकान थी, वहाँ ऊपरी छोर दुकान का पीडब्ल्यूडी की जमीन में है व निचला हिस्सा किसी मालकिना जमीन से लगता हैं। जिस को लेकर इससे पहले भी जमीन के मालिक ने कई बार आपत्ति जताई थी। इस बारे में पांवटा के डीएसपी बीर बहादुर ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली, वह मामले में गहन जांच कर रहे हैं।

Aaj Ki KhabrenNahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour latest newsSirmour Newssirmour news todaySirmour samachar

Join WhatsApp

Join Now