Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

पांवटा साहिब: खनन विभाग के इंस्पेक्टर को अगवा करने वाले तीन आरोपी उत्तराखंड से गिरफ्तार

arest, Mandi News

पांवटा साहिब|
सिरमौर जिला के पांवटा साहिब की यमुना नदी से हिमाचल के खनन विभाग के इंस्पेक्टर को अगवा करने के मामले में पांवटा साहिब पुलिस ने 3 और गिरफ्तारियां की हैं। आरोपियों में 29 वर्षीय नासिर अली पुत्र निसार, 24 वर्षीय नदीम पुत्र नसीम व 30 वर्षीय मोहसीन पुत्र सैय्यद हसन तीनों आरोपी वीपीओ ढालीपुर तहसील विकासनगर जिला देहरादून उत्तराखंड के निवासी हैं।

बता दें कि पुलिस ने अब तकइस मामले में 5 लोगों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
सोमवार शाम पुलिस इन आरोपियों को उत्तराखंड से लेकर वापस पांवटा साहिब पहुंची। मंगलवार को इन्हें कोर्ट में पेश किया गया। उधर, पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने तीन और गिरफ्तारियों की पुष्टि करते हुए कहा कि जांच जारी है।मामले में और गिरफ्तारियों की भी संभावना है।

उल्लेखनीय है कि खनन इंस्पेक्टर सफेद रंग की स्कॉर्पियो में अवैध खनन करने वालों के शिकंजे में रहे थे। इस दौरान उत्तराखंडखनन कारोबारी के इशारे पर पांच लोग स्कार्पियो लेकर मौके पर पहुंचे थे। घटनास्थल पर पुलिस के साथ गुत्थम गुत्थी भी हुई। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। बताया जा रहा है कि वारदात में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो उत्तराखंड के एक खनन कारोबारी के नाम पर रजिस्टर्ड है।

Nahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news today

Join WhatsApp

Join Now