Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पांवटा साहिब में देर रात को हीरे और सोने के जेवरात जब्त

हिमाचल- हरियाणा सीमा पर हीरे और सोने के जेवरात जब्त

पांवटा साहिब।
पांवटा साहिब में देर रात को हीरे और सोने के जेवरात जब्त किए गए। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इनकी कीमत डेढ़ करोड़ से ज्यादा है।
पुलिस की सूचना पर राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने इन आभूषण को कब्जे में लिया। देर रात मामले का खुलासा उस वक्त हुआ, जब पांवटा साहिब पुलिस ने इसकी जानकारी को अपने फेसबुक पेज पर शेयर की।

जानकारी के अनुसार वीरवार देर रात हिमाचल- हरियाणा सीमा पर पांवटा साहिब में पुलिस ने दिल्ली नंबर की एक कार की तलाशी के दौरान 1 करोड़ 60 लाख रुपए के 3.270 किलोग्राम हीरे और सोने के आभूषण बरामद करने में सफलता हासिल की है। बताया जा रहा है कि यह आभूषण बिना चालान परमिट के ही लेकर जा रहे थे।

इसे भी पढ़ें:  दो दिवसीय हिमाचल प्रदेश पुलिस स्टेट लेवल शूटिंग चैंपियनशिप 2022 का आयोजन

जानकारी के अनुसार चुनाव के चलते पुलिस बेहराल चेक पोस्ट पर तैनात थी। इसी दौरान पुलिस ने सफेद रंग की टोयोटा इटियोस नं. डीएल 8 सीएबी-0439 की तलाशी ली। कार से 3.270 किलोग्राम हीरे और सोने के आभूषण मिले।

पुलिस के अनुसार कार से मिले आभूषण की कीमत 1.60 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। चालक दिल्ली के करोल बाग से देहरादून आ रहा था। मामले की सूचना पुलिस ने राज्य कर एवं आबकारी विभाग को दी। विभाग ने चालक पर 9 लाख 35 हजार का जुर्माना लगाया है। फिलहाल आभूषणों को कब्जे में ले लिया गया और आगमी जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  सिरमौर के सैनिक का चंडी मंदिर कमांड अस्‍पताल में निधन

वहीं, डीएसपी रमाकांत ने बताया कि डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक कीमत के आभूषण दिल्ली की कार से बरामद किए गए है। चालक पर आबकारी विभाग ने जुर्माना लगाया है।

Nahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news today

Join WhatsApp

Join Now