Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पांवटा साहिब में गरजे किसान नेता राकेश टिकैत, बोले- सेल फॉर इंडिया की तरफ जा रही है सरकार

Published on: 8 April 2021
rakesh-tikait-statement-in-paonta-sahib

प्रजासत्ता|
पांवटा के हरिपुर टोहाना में किसान महापंचायत में संबोधित करते हुए किसान नेता
राकेश टिकैत ने केंद्र की भाजपा सरकार अंग्रेजों से भी खतरनाक बताते हुए जमकर हमला बोला । उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे हिमाचल की बागवानी पर पूरी तरह के कब्जा करने के लिए चक्रव्यूह रचा गया है। सरकार धीरे-धीरे सेल फॉर इंडिया की तरफ बढ़ती जा रही है। हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य की पर्यटन पॉलिसी बननी चाहिए। स्थानीय ट्रांसपोर्टर को ट्रांसपोर्ट सब्सिडी मिले।

टिकैत ने कहा कि तीन कृषि कानून थोपने वाली भाजपा सरकार के मंसूबे ठीक नहीं हैं। देश में सरकार के नाम पर लूट करने वाले लुटेरों को भगाना होगा। केंद्र सरकार का काम मंदिर बनाना नहीं है। सरकार जनता को स्वास्थ्य, सड़कें और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं को नही दे पा रही है।

गुजरात मे सरदार वल्लभ भाई स्टेडियम को मोदी स्टेडियम का नाम दे दिया गया। अगर आतंक और भय देखना है तो गुजरात जाकर देखो। उत्तराखंड में मोदी मैदान को किसानों की महासभा के बाद किसान मैदान नाम रख दिया। हिमाचल के किसानों को भी दबाया जा रहा है। किसान आंदोलन के लिए सरकार और प्रशासन कभी भी अनुमति नही देंगे। 

टिकैत ने कहा कि देश में किसानों के आंदोलन जारी रहेगा। कोरोना भी आंदोलन को नहीं रोक सकता है। कोविड- गाइडलाइन का पालन करते हुए आंदोलन जारी रहेगा। टिकैत ने कृषि कानूनों के विरोध में भाजपा सरकार पर जमकर जुबानी हमले किए। महापंचायत में उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के किसान शामिल हुए। 

Aaj Ki KhabrenNahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour latest newsSirmour Newssirmour news todaySirmour samachar

Join WhatsApp

Join Now