Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

पांवटा साहिब : नाबालिग को दो युवकों ने बनाया हवस का शिकार,मामला दर्ज

Bilaspur Crime News Professor Molested Student Shimla Punjabi Model Rape Case Police went to Punjab to arrest the accused नाबालिग से सामूहिक दुराचार Hamirpur News

पांवटा साहिब|
सिरमौर जिला के उपमंडल पांवटा साहिब में एक नाबालिग युवती के साथ दो युवक द्वारा दुराचार करने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब में एक नाबालिग लड़की एक व्यक्ति के घर खाना बनाने का काम करती है तथा 24 मई के दोपहर को नाबालिग मकान में अकेली थी तो अमीर नाम का युवक घर के किचन के अंदर आया और लड़की को जबरन पकड़ा लिया जब लड़की चिल्लाने लग गई तो युवक ने उसे मुंह से दबा दिया और दुराचार किया तथा उठाकर फिर से कमरे ले गया व वहां पर भी दुबारा से दुराचार किया।

उसके बाद युवती को धमकी दी की अगर किसी को बताया तो तेरे भाई को जान से मार दिया जायेगा। कुछ देर बाद बिट्टू नाम का व्यक्ति कमरे में आया और बोलने लगा की मुझे अमीर ने भेजा है जिसके बाद युवती को जबरन पकड़कर दुराचार किया और जान से मारने की धमकी देकर चला गया। उसके बाद शाम को इसकी जानकारी पीड़िता ने मकान मालिक को दी तथा पुलिस में शिकायत दी गई। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उधर पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने पोक्सो एक्ट के दुराचार का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Nahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news today

Join WhatsApp

Join Now