Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

पांवटा साहिब: नाबालिग से जिस्मफरोशी करवाने वाली महिला सरगना को पुलिस ने किया गिरफ्तार

arest, Mandi News

प्रजासत्ता ।
पांवटा साहिब में नाबालिक बच्ची को जिस्मफरोशी के धंधे में उतारने वाली हरियाणा की एक महिला को पांवटा और माजरा पुलिस के साझा अभियान के तहत गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शालू नाम की महिला जो की यमुनानगर की बताई जा रही है वह पांवटा साहिब में जिस्मफरोशी का धंधा चला रही थी इस मामले में गुप्त सूचना उपरांत जब पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई की तो सामने आया कि एक नाबालिग जो कि इस महिला की चपेट में है और उससे जिस्मफरोशी जैसा धंधा करवाया जा रहा है जिसके बाद पुलिस ने इस महिला को एक शिकायत पर दबिश दे कर गिरफ्तार किया

फिलहाल इस महिला के साथ एक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया है वहीं पुलिस ने नाबालिग लड़की की शिकायत के बाद उसे पांवटा के किन किन जगहों पर जिस्मफरोशी के लिए भेजा गया है उसकी जांच शुरू कर दी है इसमें पांवटा के होटल भी सामने आ रहे हैं ।

इस बारे में जानकारी देते हुए एसपी सिरमौर डॉक्टर खुशहाल सिंह ने बताया कि पांवटा साहिब में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है जो कि देह व्यापार के मामले में आरोपी बताई जा रही है।

Aaj Ki KhabrenNahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour latest newsSirmour Newssirmour news todaySirmour samachar

Join WhatsApp

Join Now