Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

पावटा साहिब पुलिस ने पशुओं से भटी पिकअप पकड़ी , तीन के खिलाफ मामला दर्ज

पावटा साहिब पुलिस ने पशुओं से भटी पिकअप पकड़ी , तीन के खिलाफ मामला दर्ज

प्रजासत्ता।
सिरमौर की पुलिस चौकी राजबन की पुलिस टीम ने पशुओं को अवैध तस्करी में एक पिकअप गाड़ी को चालक सहित हिरासत में लिया है जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए हैं । लिहाज़ा पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों के विरुद्ध पशु क्रूरता ( प्रतिषेध ) अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी राजबन की पुलिस टीम गश्त के दौरान गिरीबस्ती में मौजूद थी । इस दौरान गिरी नदी में एक पिकअप को 3-4 लोगों ने रोक रखा था । पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पिकअप HP17E- 4565 के पास मौजूद चार स्थानीय व्यक्तियों ने पुलिस को बताया कि उक्त पिक अप में चालक और उसके दो साथियों ने स्थानीय क्षेत्र से आवारा गायों को लूंस – ठूस कर के लोड़ किया हुआ है और वे इन गायों को कहीं लेकर जा रहे थे ।

पुलिस ने चालक रोहित पुत्र देशराज निवासी पृथ्वीपुर खेड़ा तहसील विकासनगर , जिला देहरादून उत्तराखण्ड और फरार चल रहे उक्त चालक इरशाद एवं इकराम के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Aaj Ki KhabrenNahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour latest newsSirmour Newssirmour news todaySirmour samachar

Join WhatsApp

Join Now