Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पुलिस की बड़ी कामयाबी, थाना प्रभारी विजय रघुवंशी के नेतृत्व में करोड़ो की नशे की खेप बरामद, 3 गिरफ्तार

Published on: 31 May 2021
पुलिस की बड़ी कामयाबी, थाना प्रभारी विजय रघुवंशी के नेतृत्व में करोड़ो की नशे की खेप बरामद, 3 गिरफ्तार

प्रजासत्ता/
सिरमौर जिला के उपमंडल पांवटा साहिब के तहत थाना पुरूवाला प्रभारी विजय रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस ने बीती रात नशे की एक बड़ी खेप को पकड़ने में कामयाबी हासिल की| मिली जानकारी मुताबिक थाना पुरूवाला की टीम ने थाना प्रभारी के नेतृत्व में शिवपुर गांव के समीप नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान एक ट्रक HP 17E-8213 को जांच के लिए रोका गया।

पुलिस को तलाशी के दौरान ट्रक से 31 बैग बरामद हुए जो कि भूरे रंग की टेप से लपेटे गए थे, जांच के दौरान अवैध रूप से कुल 303 किलो गांजा बरामद हुआ हैं। बताया जा रहा है कि मेट्रो सिटीज में इसकी कीमत करोड़ो की हैं। एक अनुमान अनुसार गांजा 30 से 50 हज़ार प्रतिकिलो के हिसाब से बिकता हैं।

पुलिस ने आरोपी युसूफ अली उम्र 32 वर्ष पुत्र छितरूदिन निवासी भंगानी, कादर अली उम्र 42 वर्ष पुत्र गुलजार निवासी सिंघपुरा, तोहिद उम्र 30 वर्ष पुत्र काबुल दीन निवासी भंगानी को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि गांजे की यह खेप वह नॉर्थईस्ट की किसी राज्य से लेकर आए थे तथा पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड व हरियाणा में नशे की यह खेप सप्लाई की जानी थी।

मामले की पुष्टि करते हुए DSP Paonta Sahib बीर बहादुर ने बताया कि पुलिस नशे के खिलाफ मुहिम में जुटी है तथा अनेक नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा चुका है। नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी।

Aaj Ki KhabrenNahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour latest newsSirmour Newssirmour news todaySirmour samachar

Join WhatsApp

Join Now