Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

पूर्व मंत्री व विधायक सुखराम चौधरी केदारपुर स्कूल में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में लिया भाग

पूर्व मंत्री व विधायक सुखराम चौधरी केदारपुर स्कूल में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में लिया भाग

पांवटा साहिब|
परीक्षा पे चर्चा 2023 को आज माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्बोधित किया। इस कार्यक्रम में देश भर के शिक्षकों व विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री मोदी से प्रश्न पूछ। पीएम मोदी ने सरलता से उनके उत्तर दिये। पाँवटा साहिब में विद्यापीठ माध्यमिक पाठशाला केदारपुर में इस कार्यक्रम में स्कूल के बच्चे,शिक्षक,अभिभावकों ने इस कार्यक्रम को बड़ी उत्सुकता के साथ सुना।

कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में पूर्व ऊर्जा मंत्री व विधायक सुखराम चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहें व संपूर्ण कार्यक्रम विद्यार्थियों के साथ सुना। कार्यक्रम के उपरांत मुख्यअतिथि ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहाँ कि परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम शिक्षकों,विद्यार्थियों व अभिभावकों के लिए काफ़ी महत्वपूर्ण कार्यक्रम हैं।इसका लाभ हमारे देश के उज्ज्वल भविष्य को मिलेगा। उन्होंने कहाँ कि प्रधानमंत्री का विद्यार्थियों के साथ सीधे रूप से संवाद करना काफ़ी अच्छा कदम हैं।इससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ेगा। उन्होंने विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएँ दी।

इस अवसर पर स्कूल में भारतीय जनता पार्टी मंडल पाँवटा साहिब की और से पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई,जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।प्रथम,दूसरे व तीसरे स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में भाजपा मण्डल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता,देवेंद्र चौधरी,प्रधानाचार्य नथीमल वर्मा,भाजपा युवा मोर्चा ज़िलाध्यक्ष पवन चौधरी,मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष चरणजीत चौधरी,सुनील चौधरी,तरणजीत गिल,कपिल वर्मा,शिक्षकगण,अभिभावकगण उपस्थित रहे।

Nahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news today

Join WhatsApp

Join Now