Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

राजगढ़: कोरोना माहमारी के दौरान अनाथ या अर्ध अनाथ हुए बच्चों के लिए विशेष शिविर का आयोजन

IMG 20211224 WA0003

राजगढ़।
जिला बाल सरंक्षण कार्यालय सिरमौर द्वारा ग्राम पंचायत कोठिया जाजर, राजगढ़ मे एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य माननीय सर्वोच्च न्यायलय द्वारा जारी आदेशों की अनुपालना मे एक अप्रैल 2020 से लेकर अब तक कोविड 19 या किसी भी अन्य वजह से अनाथ या अर्ध अनाथ हुए बच्चों की सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक तथा अन्य जानकारी प्राप्त कर उनकी जानकारी निदेशालय, महिला एवं बाल विकास विभाग (हि. प्र.) तक पहुँचाना है ताकि ऐसे बच्चों को सरकार द्वारा वर्तमान मे दी जा रही योजनाओ का लाभ दिया जा सके तथा साथ ही ऐसे बच्चों की जानकारी जुटाना था जिनकी शिक्षा मे इन कारणों से बाधा आ रही हो ।

इसे भी पढ़ें:  सिरमौर: नशीले कैप्सूल के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा युवक

इस शिविर मे कुल 21 बच्चे जिला बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किये गए जिनमे से 6 बच्चे ऐसे थे जो कि कोरोना माहमारी के कारण अर्ध अनाथ हो गए है तथा शेष बच्चे अन्य कारणों से अर्ध अनाथ हुए है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार इन बच्चों को जिला बाल सरंक्षण कार्यालय के अधिकारियों द्वारा जिला बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया । जहाँ पर समिति के सदस्यों द्वारा इन बच्चों के दस्तावेजो की छानबीन की गयी तथा बच्चों व उनके अभिभावकों से भी उनकी वर्तमान स्थिति बारे जानकारी प्राप्त की तथा वांछित जानकारी को आगामी कार्यवाही के लिए अपने रिकॉर्ड मे शामिल किया।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा में जाने की अफवाह सरासर गलत, मरते दम तक रहूंगा कांग्रेस का सिपाही :- विनय कुमार

जिला बाल सरंक्षण कार्यालय से बाल सरंक्षण अधिकारी सोहन पुण्डीर, लीगल कम प्रोबेशन ऑफिसर मोहम्मद शमीम, समाजिक कार्यकर्ता कुलदीप कुमार तथा आउटरिच वर्कर आईशा ने बच्चों से सम्बन्धित कानूनों तथा विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी प्रदान की ।इस शिविर मे जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अभयकांत अग्रवाल तथा सदस्य नसीम दीदान, रजनी शर्मा तथा अमित शर्मा व कनिष्क कार्यालय सहायक परमीत भी शामिल रहे। पर्यवेक्षक सतिंदर कौर (राजगढ़ -1)ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही सभी योजनाओ के बारे जानकारी प्रदान की । इस शिविर मे पर्यवेक्षक प्रोमिला शर्मा (रेडी गुसाण) आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व बच्चों के साथ उनके अभिभावको ने भाग लिया ।

इसे भी पढ़ें:  Sirmour News: सिरमौर में दो अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत, दो घायल

Aaj Ki KhabrenNahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour latest newsSirmour Newssirmour news todaySirmour samachar

Join WhatsApp

Join Now