Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

रेणुकाजी में 60 वर्षीय बुजुर्ग पर लगा 13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप

Professor Molested Student

सिरमौर।
सिरमौर जिला के रेणुकाजी में 60 वर्षीय बुजुर्ग पर 13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप लगा है।
पीड़िता की मां की शिकायत के बाद रेणुका पुलिस थाना पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी अनुसार 14 साल की किशोरी घर से घास लेने खेतों में जा रही थी। वही लगभग 60 वर्षीय बुजुर्ग आरोपी जो की इस नाबालिग लड़की का पडौसी भी है ने उसे पैसे देने के बहाने अपने पास बुलाया और उसके साथ ग़लत काम किया।

घटना के वक्त पीड़िता की मां अपने बेटे को लेकर रेणुका जी हॉस्पिटल में आई हुई थी, वहीं पिता भी किसी रिश्तेदार के घर गए हुए थे बेटी और एक छोटा बेटा घर पर अकेले ही थे। मां को इस घटना का पता छोटे बेटे से अगले दिन 16 फरवरी को पता लगा तो उन्होंने इसकी शिकायत रेणुका जी पुलिस स्टेशन में दी

पुलिस द्वारा लड़की का मेडिकल भी करवाया गया। इस बारे में डीएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Nahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news today

Join WhatsApp

Join Now