Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

संगडाह पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के खिलाफ अविस्वास प्रस्ताव

Published on: 25 March 2023
संगडाह पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के खिलाफ अविस्वास प्रस्ताव

सिरमौर|
सिरमौर जिला के संगडाह में पंचायत समिति संगडाह के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव बहुमत से पारित हो गया। जानकारी अनुसार कांग्रेस समर्थित सदस्यों ने भाजपा समर्थित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। इस सिलसिले में शुक्रवार को बैठक रखी गई थी। बैठक में पंचायत समिति संगडाह के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव बहुमत से पारित हो गया। इसके बाद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को पदों से हटा दिया गया है।

हालांकि, अविश्वास प्रस्ताव पर 11 सदस्यों ने हस्ताक्षर किए थे, लेकिन बैठक में 9 सदस्य ही पहुंचे। 17 सदस्यों की पंचायत समिति में कोरम के लिए 9 ही सदस्यों की आवश्यकता थी। अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव की तिथि 31 मार्च तय की गई है।

भाजपा समर्थित बीडीसी अध्यक्ष मेला राम शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा जोर जबरदस्ती करके भाजपा के सदस्यों को डरा धमकाकर अपने पक्ष में किया है। जिससे साबित होता है कि कांग्रेसियों द्वारा लोकतंत्र की हत्या की गई।

Nahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news today

Join WhatsApp

Join Now