Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

संगड़ाह में सीमेंट से भरी पिकअप जीप खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत

accedent

सिरमौर |
जिला सिरमौर के श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के संगड़ाह उपमंडल में देर रात को एक पिकअप के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतको की पहचान टिकरी निवासी ईश्वर चंद, राम स्वरूप व गीता राम के तौर पर हुई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिकअप नंबर एचपी 71 1664 सीमेंट लेकर संगड़ाह से टिकरी की ओर जा रही थी कि तभी एक तीखे मोड़ पर पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जैसे ही पिकअप खाई में गिरी। स्थानीय लोगों ने हादसे की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे। साथ ही पुलिस तथा एंबुलेंस को हादसे के बारे में जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें:  डॉक्टर की पत्रकार के साथ बदसलूकी पर बिफरी दून प्रेस क्लब

ग्रामीणों व पुलिस ने गाड़ी में सवार तीनों लोगों को खाई से बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुके थे। देर रात को स्थानीय लोगों को सभी शवों को अस्पताल पहुंचाया। बुधवार सुबह पुलिस शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप रही है। पुलिस थाना संगडाह के प्रभारी मेहर चंद ने बताया कि पिकअप के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है। शवों का पोस्टमार्टम करवा कर स्‍वजनों को सौंपे जा रहे हैं।

Nahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news today

Join WhatsApp

Join Now