Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शनिवार को पांवटा पहुंचेगी गोविंदाचार्य की यमुना दर्शन यात्रा…

शनिवार को पांवटा पहुंचेगी गोविंदाचार्य की यमुना दर्शन यात्रा...

पांवटा साहिब|
देश के सुप्रसिद्ध विचारक, लेखक एवं संगठक के.एन. गोविंदाचार्य द्वारा 28 अगस्त से 15 सितंबर 2021 तक यमुना दर्शन यात्रा एवं प्रकृति केंद्रित विकास पर संवाद यात्रा चलाई जा रही है जोकि 28 अगस्त शनिवार को उत्तराखंड के यमुनोत्री धाम से प्रारंभ होगी और 15 सितंबर को प्रयागराज में समाप्त होगी। इस दौरान यह आध्यात्मिक यात्रा उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों व शहरों से होकर गुजरेगी।

इसी प्रकार 28 अगस्त दिन शनिवार की सुबह यमुनोत्री से चलकर देर शाम यह यात्रा हिमाचल प्रदेश के गुरु की नगरी पांवटा साहिब में पहुंचेगी। जिसमें यात्रा के मुख्य आयोजक व संचालक के.एन. गोविंदाचार्य सहित दर्जनों लोग शामिल होंगे। 29 अगस्त रविवार के दिन प्रातः 9:30 बजे के.एन. गोविंदाचार्य ऐतिहासिक गुरूद्वारा साहिब में शीश नवाने के पश्चात प्रातः 10 बजे लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे तथा इस यात्रा के उद्देश्य सहित अपने आध्यात्मिक लक्ष्य बारे जानकारी देंगे. तत्पश्चात यह यात्रा हरियाणा के आदिबद्री के लिए रवाना होगी।

इसे भी पढ़ें:  Nahan Leopard Attack: नाहन में बकरी फार्म में घुसा तेंदुआ, कुत्तों ने मालिक को बचाने के लिए खुद को झोंका, 2 घायल
Aaj Ki KhabrenNahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour latest newsSirmour Newssirmour news todaySirmour samachar

Join WhatsApp

Join Now