Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के विरोध में आप का नाहन में प्रदर्शन

सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के विरोध में आप का नाहन में प्रदर्शन

नाहन|
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री एवं आम आदमी पार्टी के हिमाचल प्रभारी सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के विरोध में आज मंगलवार को जिला मुख्यालय नाहन में विरोध प्रदर्शन किया।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष ठाकुर के नेतृत्व में दर्जनों पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्य बस स्टैंड से लेकर शहर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए डीसी कार्यालय तक प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही डीसी सिरमौर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को इस मामले में एक ज्ञापन सौंप तुरंत हिमाचल प्रभारी सत्येंद्र जैन की रिहाई की मांग की।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Gas Leak Incident: पांवटा साहिब के उद्योग में गैस रिसाव, 8 लोग अस्पताल में उपचारधीन

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष ठाकुर ने कहा कि जब भी कोई चुनाव आता है तभी ईडी और सीबीआई हरकत में आ जाता है। हिमाचल में आप का जनाधार बड़ी तेजी से बढ़ रहा है जिसे भाजपा पचा नहीं पा रही है। उन्होंने कहा कि ईडी द्वारा हिमाचल प्रभारी सत्येंद्र जैन की ईडी द्वारा की गई गिरफ्तारी को असंवैधानिक है।

हालांकि सत्येंद्र जैन ने पिछले 8 सालों में ईडी को जांच में पूरा सहयोग दिया, जिसमें ईडी को कुछ नहीं मिला। यहां तक की ईडी ने भी दिल्ली हाईकोर्ट में इस बात को कबूला है कि सत्येंद्र जैन के खिलाफ न तो कोई एफआईआर है और न ही वह आरोपी है। ऐसे में किस आधार पर ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर प्रताड़ित किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  Sirmour News: कोटडी व्यास की 5 खिलाडी स्टेट मे करेंगे सिरमौर का प्रतिनिधित्व

मनीष ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में आने वाले नवंबर माह में चुनाव होने है। ऐसे में भाजपा को हिमाचल चुनाव में हार का डर सता रहा है। सत्येंद्र जैन हिमाचल के इलेक्शन प्रभारी है, इसलिए बीजेपी ईडी का सहारा लेकर हिमाचल चुनाव को प्रभावित करने में लगी है।

केजरीवाल की नीतियों को देखते हुए हिमाचल के लाखों लोग आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं इसी बात से घबरा व डरकर प्रदेश की जयराम व केंद्र की मोदी सरकार ने बौखलाहट में सत्येंद्र जैन के खिलाफ यह षडयंत्र रचा। मनीष ठाकुर ने कहा कि पार्टी को न्यायिक व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और जल्द ही सत्येंद्र जैन रिहा होकर फिर से प्रदेश में चुनावी प्रचार की बागडोर संभालेंगे

इसे भी पढ़ें:  Paonta Sahib DSP Transfer Controversy: हाईकोर्ट ने मानवेंद्र ठाकुर को दी बड़ी राहत, नए DSP विजय रघुवंशी की जॉइनिंग पर लगी रोक..!
Nahan news today Sirmour district news Sirmour Himachal update Sirmour News sirmour news today

Join WhatsApp

Join Now