Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सिरमौर: गत्ताधार में व्यक्ति की मौत मामले में अब पुलिस ने दर्ज किया

MURDER

सिरमौर जिले के श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के संगड़ाह उपमंडल के गत्ताधार में 24 अप्रैल को युवक की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने अब हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मृतक मोहन लाल की हत्या हुई थी। लिहाजा पुलिस ने अब इस मामले में आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि पुलिस के मुताबिक 24 अप्रैल रात्रि करीब 10 बजे संगड़ाह पुलिस को सूचना मिली थी कि गत्ताधार में लड़ाई झगड़ा हो रहा है। लिहाजा कार्रवाई के लिए पुलिस टीम पहुंची तो तो एक व्यक्ति मृत अवस्था में पाया मिला। यहां गांव के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे। जानकरी अनुसार 24 अप्रैल की रात्रि शिमला जिला के कुपवी निवासी 35 वर्षीय मोहन लाल पुत्र लायकराम शादी के समारोह में ससुराल गत्ताधार आया था। यहां रात को मोहन लाल शादी समारोह के नजदीक खून से लथपथ अवस्था में मृत मिला था।

इसे भी पढ़ें:  प्रतिबंधित नशीले कैप्‍सूल के साथ पकड़ी गई थी महिला,अदालत ने सुनाई 7 साल के कारावास की सजा

पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की तो लोगों ने मोहन लाल की मौत का कारण सिर पर पत्थर गिरने से चोट लगना बताया था। स्थानीय लोग व मृतक के परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए मना कर रहे थे,लेकिन पुलिस ने 25 अप्रैल को पोस्टमार्टम कराया। जिसकी रिपोर्ट पुलिस को प्राप्त हुई। रिपोर्ट में संबंधित व्यक्ति की मौत गिरने अथवा चोट लगने से नहीं हुई ,बल्कि चोटों के निशान हत्या की तरफ इशारा कर रहे है।

रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट को आधार बनाकर हत्या का मामला दर्ज किया है। एसपी ओमापति जम्वाल ने बताया मृतक मोहन लाल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त हुई। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है। हत्या से जुड़े साक्ष्यों व मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  सिरमौर: अवैध कारोबार करती दो महिलाये गिरफ्तारi
Nahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news today

Join WhatsApp

Join Now