Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सिरमौर में नाकाबंदी के दौरान पुलिस को मिली सफलता,शराब की खेप के साथ कार चालक गिरफ्तार

Published on: 1 July 2022
सिरमौर में नाकाबंदी के दौरान पुलिस को मिली सफलता,शराब की खेप के साथ कार चालक गिरफ्तार

सिरमौर|
सिरमौर जिले के नाहन पुलिस थाना संगड़ाह की टीम ने नाकाबंदी के दौरान चैकिंग करते हुए बोरली से लगनू खेगुआ बाई फ्रिकेशन सड़क पर एक वाहन में से 26 पेटियां शराब बरामद की हैं।

जानकारी देते हुए एसपी ओमापति जम्वाल ने बताया कि सुबह के 6.30 बजे एक टाटा टिगोर गाड़ी (एचपी 71-9857) खेगुआ साइड से रेडली की तरफ आ रही थी। पुलिस ने इस कार को नाके पर रोका, जिसका आगे से बोनट थोड़ा खुला हुआ था। पुलिस ने शक के आधार पर गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें से 18 पेटियां हरियाणा सेल व 8 पेटियां शराब देसी मार्का रसीला संतरा बरामद हुईं।

उन्होंने बताया कि कार गांव लुधियाना, डाकघर अंधेरी तहसील व थाना संगड़ाह का एक निवासी चला रहा था।जिसके बाद वाहन चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला पुलिस थाना संगड़ाह में दर्ज किया गया है। आरोपी को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है तथा आगामी कार्यवाही की जा रही है।

Nahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news today

Join WhatsApp

Join Now