Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सिरमौर पुलिस ने दबोचा फरार ट्रायल बंदी

Published on: 15 April 2023
arest, Mandi News

नाहन
जिला सिरमौर के नाहन से आदर्श केंद्रीय कारागार में चोरी के मामले में विचाराधीन आरोपी ( बंदी) के शनिवार सुबह फरार हो गया। फरार हुआ बंदी निशात, जोकि हरियाणा के जगाधरी जिला यमुनानगर का रहने वाला है। एक कार चोरी के मामले में न्यायिक हिरासत में चल रहा था। जानकारी अनुसार विचाराधीन बंदी 8 अप्रैल से मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन चल रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विचाराधीन बंदी 4 अप्रैल को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। बताया जा रहा है कि बंदी को दौरे पडा करते थे। जिसको उपचार के लिए पुलिस के द्वारा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। बंदी के फरार हो जाने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मचा रहा लेकिन लगभग 4 घंटो के बाद सिरमौर पुलिस ने नाहन नवोदय स्कूल के पास से दबोचा लिया

Nahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news today

Join WhatsApp

Join Now