Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शंभुवाला के उद्योग में लिफ्ट का रस्सा टूटने से मजदूर की मौत ,नाहन में चिट्टे सहित दो गिरफ्तार

Sirmaur Industrial Accident: सिरमौर के शंभुवाला स्थित सनवेट हेल्थ केयर कंपनी में एक मजदूर की मौत हो गई। वही नाहन पुलिस ने नाहन-कालाअंब रोड़ पर दो युवकों को हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है।
Sirmaur Crime News: शंभुवाला के उद्योग में लिफ्ट का रस्सा टूटने से मजदूर की मौत ,नाहन में चिट्टे सहित दो गिरफ्तार

Sirmour Crime News: जिला सिरमौर के शंभुवाला स्थित सनवेट हेल्थ केयर कंपनी में एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस थाना सदर नाहन में इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।शिकायतकर्ता हरिश पुत्र गोपाल सिंह, निवासी गांव सतीवाला, डाकघर शंभुवाला ने बताया कि गत शाम लिफ्ट से टक-टक की आवाज आ रही थी, जिसकी

जानकारी सुपरवाइजर प्रमोद को दी गई, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। इसके बावजूद लिफ्ट में पीवीसी के करीब 150 बंडल लोड कर दिए गए। अधिक भार के चलते लिफ्ट का लोहे का तार वाला रस्सा टूट गया।घटना के समय टीका राम लिफ्ट के बाहर पीवीसी सामान पकड़ने का कार्य कर रहा था। रस्सा टूटने के बाद लिफ्ट में रखा पूरा सामान उसके ऊपर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें:  रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने हरिपुरधार में उपतहसील का किया औचक निरीक्षण

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस थाना नाहन में धारा 125 और 106(1) BNS के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की तफ्तीश जारी है।

नाहन में 6.80 ग्राम हेरोइन के साथ दो युवक गिरफ्तार
वहीं एक अन्य मामले में पुलिस ने नाहन-कालाअंब रोड़ पर दो युवकों को हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। डिटेक्शन सेल नाहन की टीम ने कंगनीवाला नेचर पार्क के समीप इस कार्रवाई को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में माइनिंग विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ की छापेमारी

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने नेचर पार्क के समीप नाका लगाया था। इस दौरान एक स्कूटी  को जांच के लिए रोका और तलाशी लेने पर आरोपियों से 6.80 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत मादक पदार्थ को कब्जे में लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शोएब खान (28) निवासी अमरपुर मोहल्ला नाहन और अभिनव कश्यप (25) निवासी शिमला रोड, हाथी की कब्र नाहन के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना सदर नाहन में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

एसपी ने बताया कि पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी इस नशे की खेप को कहां से लेकर आए थे और किसे सप्लाई करने की फिराक में थे। साथ ही इस अवैध धंधे से जुड़े बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की भी जांच की जा रही है, ताकि नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

इसे भी पढ़ें:  Sirmour News: मीनस में आरटीओ सिरमौर की बड़ी कार्रवाई, 100 से ज्यादा वाहनों की जांच, 5.49 लाख वसूला जुर्माना

 

Nahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour latest newsSirmour Newssirmour news todaySirmour samachar

Join WhatsApp

Join Now