Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ट्रक की टक्कर से तेंदुए की मौत, चालक मौके से फरार

ट्रक की टक्कर से तेंदुए की मौत, चालक मौके से फरार

पांवटा साहिब।
पांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाईवे-07 पर एक ट्रक ने सड़क पार कर रहे तेंदुए को टक्कर मार दी। घटना बीती रात करोंदावाली घाटी नजदीक सुखचैनपुर के पास पेश आई।

हादसे में तेंदुए की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसे को जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार एक टाटा-407 हरियाणा नंबर के ट्रक चालक ने तेज रफ्तार से सड़क पार कर रहे तेंदुए को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस अधीक्षक सिरमौर ओमापति जम्वाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।वहीं मृतक तेंदुए को आगामी कार्रवाई के लिए वन विभाग को सुपुर्द किया है। मामले की जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें:  नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 8 वर्ष का कठोर कारावास व 25000 जुर्माना
Nahan news today Sirmour district news Sirmour Himachal update Sirmour News sirmour news today

Join WhatsApp

Join Now