Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

वायरल वीडियो: सिरमौर में जाति भेदभाव मामले में भीम आर्मी ने दर्ज करवाई शिकायत

वायरल वीडियो: सिरमौर में जाति भेदभाव मामले में भीम आर्मी ने दर्ज करवाई शिकायत

सिरमौर|
सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र में हाल ही में एक विवाह समारोह में जाति भेदभाव करने के मामले हुए वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने इस मामले पर जांच शुरू कर दी है। इस संदर्भ में रविवार को भीम आर्मी भारत एकता मिशन जिला सिरमौर इकाई के अध्यक्ष विपिन कुमार ने शिलाई पुलिस थाना के प्रभारी को एक शिकायत पत्र सौंपा है।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिलाध्यक्ष विपिन कुमार ने शिलाई पुलिस थाना के एसएचओ को सौंपी शिकायत में कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जोकि शिलाई क्षेत्र के पोटा मोनल पंचायत का बताया जा रहा है।

शिकायत में कहा गया कि समारोह के दौरान अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखने वाले लोगों को अलग से बैठकर खाना खाने के लिए बोला जा रहा है। भीम आर्मी ने पुलिस से मांग करते हुए कहा कि इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए एससीएसटी एक्ट में मामला दर्ज किया जाए।

उधर इस मामले में पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जाति भेदभाव मामले में वायरल हो रहे वीडियो के संबंध में भीम आर्मी की तरफ से लिखित शिकायत शिलाई थाना में दी गई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच के उपरांत मामले में उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Nahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news today

Join WhatsApp

Join Now