Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

वायु सेना में तैनात सिरमौर के जवान सुभाष चंद का निधन

वायु सेना में तैनात सिरमौर के जवान सुभाष चंद का निधन

सिरमौर|
वायु सेना में तैनात हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के नायक सुभाष चंद का ड्यूटी के दौरान अचानक निधन हो गया है। जवान के निधन की खबर मिलने के बाद पूरे जिले में शोक की लहर है। श्रीरेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के तहत हरिपुरधार के घरोटियों निवासी नायक सुभाष चंद का बीती देर रात हलवारा एयरफोर्स स्टेशन में निधन हो गया था। शहीद सुभाष छींटा अपने पीछे 34 वर्षीय पत्नी ममता व 8 वर्षीय बेटा अभिनव को छोड़ कर गए है।

हरिपुरधार निवासी नायक सुभाष छींटा पंजाब के बरनाला में तैनात थे, जहां दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। जवान का उनके पैतृक गांव खरौटी में राजकीय सम्मान के साथ शाम करीब 4 बजे अंतिम संस्कार किया जाएंगा।

इसे भी पढ़ें:  पांवटा साहिब: अश्लील फोटो खींचकर नाबालिग को किया ब्लैकमेल, फिर किया दुष्कर्म

बताया जा रहा है कि नायक सुभाष हलवारा एयरपोर्ट स्टेशन में तैनात थे। सोमवार रात को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें आर्मी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मंगलवार सुबह उनके पार्थिव शरीर को घर के लिए रवाना किया गया, जो पहले नाहन पहुंचा।

नायक सुभाष छींटा का जन्म 30 नवंबर 1987 को हरिपुरधार के निकटवर्ती गांव खरौटी में हुआ था। 2010 में वह इंजीनियर रेजीमेंट में भर्ती हुए थे। उन्होंने सेना में रहते हुए 13 वर्ष 11 महीने तक देश की सेवा की। इन दिनों वह पंजाब के बरनाला में कार्यरत थे। सोमवार को जब वह ड्यूटी पर तैनात थे तो उस दौरान उन्हें अचानक हार्ट अटैक आ गया और वह शहीद हो गए।

इसे भी पढ़ें:  राजस्थान में राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में दिखेगी सिरमौरी संस्कृति की झलक

मंगलवार को जवान की पार्थिव देह पूरे सैन्य सम्मान के साथ जिला मुख्यालय नाहन पहुंची। यहां प्रशासन की तरफ से एसडीएम नाहन रजनेश कुमार ने जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पूरा क्षेत्र नायक सुभाष चंद अमर रहे के नारों से गूंज उठा। जवान की पार्थिव देह पैतृक गांव की तरफ रवाना हुई, जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Nahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news today

Join WhatsApp

Join Now