Google News Preferred Source
साइड स्क्रोल मेनू

पांवटा साहिब : पुलिस ने झूठी शादी रचा कर नगदी गहने लूट लेने वाले गिरोह का किया भांडा फोड़

पांवटा साहिब पुलिस ने झूठी शादी रचा कर नगदी गहने लूट लेने वाले गिरोह का किया भांडा फोड़

प्रजासत्ता|पांवटा साहिब
पांवटा साहिब पुलिस ने झूठी शादी रचा कर नगदी गहने लूट लेने वाले गिरोह का भांडा फोड़ करते हुए मामले ने दो युवतियों को गिरफ्तार भी किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 जून को बब्बर सिंह, निवासी गांव पीपलीवाला, तहसील बिलासपुर, यमुनानगर, हरियाणा में पुलिस थाना पांवटा साहिब में शिकायत दर्ज करवाई। उसने शिकायत में कहा कि उसके जानकारी दो व्यक्तियों पृथी सिंह निवासी ग्राम बिहटा, बिलासपुर, हरियाणा और ऋषि पाल निवासी ग्राम मंगलोर, बिलासपुर, हरियाणा ने उससे संपर्क किया।

उन्होंने कहा कि इन दोनों की हिमाचल में रिश्तेदारी है। यह लोग उसकी शादी हिमाचल में करवा सकते हैं। जिस पर बब्बर सिंह ने शादी के लिए हां कर दी। 10 फरवरी को दोनों आरोपी शिकायत कर्ता बब्बर सिंह को माजरा लेकर आए और वहां पर उसको अनीता व रतन सिंह से उनके घर पर मिलवाया। इस दौरान शादी के बारे में बातचीत की।

इसे भी पढ़ें:  Mgnrega Scheme: 12 दिसंबर 2022 को जारी मनरेगा मजदूर विरोधी आदेश की प्रतियां जला कर पंचायत और वार्ड स्तर पर करेंगे विरोध - सीटू

आरोपी रतन सिंह ने शिकायत कर्ता को आशा (पुत्री जगदीश निवासी रोनहाट, शिलाई) नाम की लड़की से मिलवाया और बताया कि यह उसके ताऊ की बेटी है। उसने बताया कि आशा की माता की मृत्यु हो गई है। इस कारण आशा व उसका भाई सतीश पिछले 7-8 सालों से इनके पास ही रहते हैं। उन्होंने बताया कि आशा के माता पिता की कुछ देन दारियां भी हैं जिसे शिकायत कर्ता को चुकाना होगा।

उक्त व्यक्ति और युवती की 14 फरवरी को शादी की बात पक्की हो गई। 20 मार्च को उपरोक्त सभी आरोपियों ने मिलकर बब्बर सिंह व आशा की शादी सिख रीति रिवाज के अनुसार गुरुद्वारा पांवटा साहिब में करवा दी। उसी दिन होटल ग्रैंड रिवेरा में एक पार्टी भी आयोजित की गई पार्टी के दौरान आरोपी ने आशा के माता पिता का कर्ज चुकाने के लिए बब्बर सिंह से पैसे भी मांगे। जिस पर बब्बर सिंह ने वहीं पर अनीता व रतन सिंह को डेढ़ लाख रुपए दे दिए।

इसे भी पढ़ें:  Sirmour: आमजन मानस के लिए बने प्रेरणा का स्रोत जीतू, अपंगता के बावजूद खुद को नहीं मानता असहाय..!

उसके बाद 14 अप्रैल की रात के समय करीब 2/2:30 बजे उसकी पत्नी आशा उसके द्वारा दिए गए सारे जेवरात व उसका मोबाइल फोन लेकर घर से फरार हो गई जिसे बब्बर सिंह द्वारा बहुत तलाशा गया पर वह नहीं मिली। शिकायत कर्ता ने इस संबंध में रतन सिंह व अनिता से भी पूछताछ की लेकिन वह कोई संतोष जनक जवाब नहीं दे पाए। शिकायत कर्ता ने आरोप लगाया कि उपरोक्त सभी आरोपी आपस में मिलकर नाम पता बदल कर शादी करके लोगों से पैसे ऐंठने का धंधा करते हैं।

आशा देवी का असली नाम शीला देवी पुत्री हीरा सिंह निवासी कांडो हरियास, तहसील रेणुका जी है। शिकायत के आधार पर पुलिस थाना पांवटा साहिब में मामला पंजीकृत किया जा कर मामले में जांच शुरू कर दी।

इसे भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में माइनिंग विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ की छापेमारी

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सिरमौर डॉ केसी शर्मा ने बताया कि मामले में शीला व अनिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ जारी है। जबकि अन्य आरोपियों को शीघ्र गिरफतार कर लिया जाएगा। मामले में छानबीन के दौरान यह भी पता चला है शिला ने इसी प्रकार पहले भी 3 शादियां की है और उसके विरुद्ध पुलिस थाना चंडी मंदिर में भी मामला दर्ज है। जिसमे वह 1 वर्ष का कारावास भी काट चुकी है।

YouTube video player
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 9 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment