साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

कसौली: मशरूम खाने से एक व्यक्ति की मौत, तीन की हालत गंभीर

Bilaspur News, Chamba News, dead body, Una News, Bilaspur News Shimla News, Kullu News, Solan News, Mandi News Kangra News himachal news, Sirmour News:
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

कसौली|
सोलन जिला की कसौली तहसील के बडाह गांव में मशरूम खाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन की हालत गंभीर है। तीनों को प्राथमिक उपचार के लिए धर्मपुर लाया गया। जहां से हालत देखते हुए सोलन रैफर किया गया। चारों प्रवासी हैं और कारपेंटर का काम करते हैं। मृतक की पहचान नजाकत (35) निवासी मकान नंबर 385 नजदीक शीतला माता मंदिर गांव सुकेतरी पंचकूला हरियाणा के तौर पर हुई है।

जबकि अन्य 3 को व्यक्तियों को सीएससी धर्मपुर में इलाज हेतु भर्ती किया गया है। जिनकी पहचान अमरनाथ शर्मा (उम्र 35 वर्ष) पुत्र धर्म देव शर्मा गांव नरहेई डाकघर बादी तहसील कुलवर जिला आरा भोजपुर बिहार, वीरेंद्र शर्मा (उम्र 44 वर्ष) पुत्र पटवारी शर्मा जोगपट्टी डाकघर व तहसील जोगापट्टी जिला बेतिहा जिला पश्चिमी चंपारण बिहार, नीतीश (उम्र 16 वर्ष) पुत्र वीरेंद्र शर्मा, निवासी जोगपट्टी डाकघर व तहसील जोगापट्टी जिला बेतिहा जिला पश्चिमी चंपारण बिहार।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को गढ़खल में काम करने के वाले चार प्रवासी बाजार से शाम के खाने के लिए मशरूम लेकर गए थे। घर जाकर इन्होंने मशरूम बनाई और रात के भोजन में खाई। रात करीब एक बजे इनमें से एक की तबीयत खराब हुई और उल्टियां आनी शुरू हो गईं। थोड़े ही समय बाद सभी की तबीयत बिगड़ गई। पांच बजे एंबुलेंस को फोन किया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर पहुंचे।

इसे भी पढ़ें:  BIG BREAKING: AI समिट प्रदर्शनकारियों पर मचा घमासान, हिमाचल पुलिस ने दिल्ली पुलिस के 20 जवानों को हिरासत में लिया

अस्पताल पहुंचने पर सभी का उपचार शुरू हुआ। लेकिन उपचार के दौरान एक ने दम तोड़ दिया। वहीं अन्य की भी हालत अधिक खराब होती देख क्षेत्रीय अस्पताल आगामी इलाज के लिए रैफर किया। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है। पुलिस द्वारा आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now