साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

दून के चार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सुक्खू सरकार का तोहफा, मनोनीत पार्षद नियुक्त

Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

गुरप्रीत गब्बर । बद्दी
प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने दून विधानसभा क्षेत्र के चार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बड़ा तोहफा दिया है। सूक्खु सरकार ने प्रदेश की सबसे हाईप्रोफाइल नगर परिषद बद्दी में चार युवाओं को मनोनीत पार्षद नियुक्त किया है। कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता रमन कौशल, कुलदीप सिंह लवाणा, मदन लाल व व्यापारी वर्ग के राहुल बंसल को मनोनीत पार्षद की कमान सौंपी है। कांग्रेस के चार कर्मठ कार्यकर्ताओं को मिली इस बड़ी जिम्मेदारी से दून कांग्रेस में खुशी और उत्साह का माहौल है।

रमन कौशल, कुलदीप सिंह, मदन लाल व राहुल बंसल ने इस अहम नियुक्ति के प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रानी प्रतिभा सिंह, उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, मुख्य संसदीय सचिव व दून विधायक राम कुमार चौधरी, प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष मदन लाल चौधरी, दून ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुलतार मैहता, युवा कांग्रेस नेता व पार्षद सुरजीत चौधरी समेत कांग्रेस के केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट किया है।

इसे भी पढ़ें:  देश की छावनीयो में चुनाव रद्द करने पर डगशाई में निकली गई विजयी रैली

नगर परिषद बद्दी में कांग्रेस के चार मनोनीत पार्षद नियुक्त होने के बाद नप में कांग्रेस मजबूत स्थिति में आ गई है। चारों युवाओं की अहम नियुक्ति के बाद अब नप में भाजपा के गढ़ में कांग्रेस मजबूती और संख्याबल के साथ अपनी बात रख पाएगी और रुके हुए विकास कार्यों को गति मिलेगी।

वहीं नगर परिषद बद्दी में पहली बार व्यापारी वर्ग से जुड़े युवा को अधिमान दिया गया है। इस बार के विधानसभा चुनावों में व्यापारी वर्ग ने एकतरफा कांग्रेस को समर्थन दिया, जिसके चलते पहली दफा बाणिया समुदाय का कद नगर परिषद में बढ़ा है। रमन कौशल, कुलदीप सिंह, मदन लाल व राहुल बंसल ने कहा के सरकार व संगठन ने जो ज़िम्मेदारी उन्हें सौंपी है उसे वह पूरी ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा से निभायेंगे। नगर परिषद बद्दी में लोगों को पेश आ रही समस्याओं को सभी कांग्रेस पार्षद एकजुटता के साथ मिलकर उठाएंगे और विकास को तरज़ीह दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  सोलन में जेबीटी अध्यापको की बैच आधार पर भर्ती के लिए काउन्सिलिंग 05 तथा 06 मार्च को

फ़ोटो कैप्शन : नगर परिषद बद्दी में सूक्खु सरकार द्वारा नियुक्त किये गए मनोनीत पार्षद।

Join WhatsApp

Join Now