साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

परवाणू पुलिस ने चिट्टे की तस्करी में शामिल 16 वर्षीय युवक युवती को किया गिरफ्तार

arest, Mandi News
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

परवाणू|
परवाणू पुलिस ने परवाणू क्षेत्र में चिट्टे की अवैध तस्करी करने वाले पडोसी राज्य हरियाणा के कालका शहर के रहने वाले के नाबालिग युवक-युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों कालका झुग्गी के रहने वाले हैं तथा दोनों काफी समय से हिमाचल की सीमा में आकर चिट्टा/हैरोइन की अवैध खरीद फरोख्त का धंधा करते थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को दोनों की तलाशी के दौरान युवक के पास से एक रुमाल के अन्दर 4400 रुपय, एक Lip Balm हिमालया, एक डिजिटल वेट मशीन व एक पारदर्शी प्लास्टिक पाऊच के अंदर 7.21 ग्राम हेरोइन चिटटा बरामद हुआ।

पकडे गए युवक की पहचान रेशम उर्फ़ राहुल (16 वर्षीय) पुत्र धन सिंह पता भैरों की सेर झुग्गी झोंपड़ी राम बाग रोड़ कालका नजद शनि मन्दिर तहसील कालका, जिला पंचकुला हरियाणा व युवती ने अपना नाम शिवानी उर्फ़ ईशा (16 वर्षीय) पुत्री राकेश कुमार पता भैरों की सैर झुग्गी झोंपड़ी राम बाग रोड़ कालका नजद शनि मन्दिर तहसील कालका, जिला पंचकुला हरियाणा तौर पर हुई।

इसे भी पढ़ें:  Solan News: Baddi Wala Jassi का नया पंजाबी रोमांटिक ऑडियो सॉन्ग "AKHAN NAAL" हुआ रिलीज 

पुलिस द्वारा दोनों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उपरोक्त के संबंध में मुख्य आरक्षी अजय गुप्ता अन्वेषणाधिकारी, पुलिस थाना परवाणू द्वारा आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now