साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

प्रदेश असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस की नई कार्यकारणी गठित होने तक यशपाल ठाकुर को प्रदेश संयोजक की कमान

प्रदेश असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस की नई कार्यकारणी गठित होने तक यशपाल ठाकुर को प्रदेश संयोजक की कमान
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

परवाणू|
हिमाचल प्रदेश असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश सयोंजक यशपाल ठाकुर ने दिल्ली में असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदित राज से मुलाकात कर हिमाचल प्रदेश के संगठन के विस्तार पर की चर्चा। इस दौरान युवा इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गाबा और इंटक कसौली के अध्यक्ष सोकृत कश्यप भी उनके साथ मे मौजूद रहे।

de88d50d fc38 4f68 95fe d013d1f41151
यशपाल ठाकुर ने बताया कि चर्चा के दौरान पुरानी कार्यकारणी भंग करके नई कार्यकारणी बनाने की जिम्मेदारी उन्हें दी गई है, इसके अलावा कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाई जा रहे डिजिटल सदस्यता अभियान को भी गति देने के लिये कहा गया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन के उच्च पदाधिकारियों ने यह आदेश जारी किए हैं कि जब तक प्रदेश में नई कार्यकारणी गठित नही हो जाती तब प्रदेश संयोजक की कमान उनके पास ही रहेगी।

इसे भी पढ़ें:  किसान नेता राकेश टिकैत से उलझने वाले आढ़ती विक्की चौहान ने मांगी माफी, बताया पिता समान

Join WhatsApp

Join Now