बीबीएन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने तिरंगे व लड्डू बांटकर मनाया अमृत महोत्सव

बद्दी।
प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र का बद्दी साईं रोड़ आज पूरी तरह से आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के रंग में रंगा नजर आया। साईं रोड़ भारत माता की जय, हमारी शान तिरंगा है हमारी जान तिरंगा है के उद्धघोषों से गुंजाईमान रहा। प्रिंट एंड इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वाधान में बीबीएन जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव पूरे हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों ने बद्दी साईं रोड़ पर आने जाने वालों को तिरंगे और लड्डू वितरित किए। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि लघु उद्योग भारती बद्दी के अध्यक्ष व बीबीएनआईए के महासचिव अशोक राणा ने शिरकत की। जबकि कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव एंव हनुमान मंदिर सेवा दल के प्रधान हरबंस ठाकुर व बद्दी पुलिस के सब इंस्पेक्टर गुरवक्श विशेषतौर पर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि अशोक राणा ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि देश की आजादी के लिए लाखों शहीदों की कुर्बानियों को युगों युगों तक याद रखा जाएगा। इन्हीं कुर्बानियों की बदौलत हम आज आजाद भारत में सांस ले रहे हैं। राणा ने कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान-शान, एकता व अखंडता का प्रतीक है और तिरंगे के तीनों रंग हमें शांति व एकजुटता का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि हर भारतीय का कर्तव्य बनता है कि वह 15 अगस्त को आजादी के अमृत महोत्सव पर पूरी शान के साथ अपने अपने घर में तिरंगा फहराएं।

वहीं विशेष अतिथि हरबंस ठाकुर व सव इंस्पेक्टर गुरवक्श ने कहा कि हम सबको हमेशा तिरंगे का दिल से सम्मान करना चाहिए और आजादी के अमृत महोत्सव को हर घर में तिरंगा लहराकर एक पर्व की तरह मनाना है। प्रिंट एंड इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विजय चंदेल व बीबीएन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष लवली ठाकुर ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव रोटरी चौक पर धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान एसोसिएशन ने एक हजार तिरंगे व एक किंवटल लड्डू साईं रोड़ पर आने जाने वाले लोगों को वितरित किए। वहीं लोगों से आहवान किया गया कि वह 15 अगस्त को पूरे मान सम्मान के साथ अपने अपने घर में तिरंगा लहराएं।

इस मौके पर मुख्यातिथि अशोक राणा के साथ हरबंस ठाकुर, सब इंस्पेक्टर गुरवक्श, प्रिंट एंड इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव नंदलाल ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष विजय चंदेल, प्रदेश महासचिव ओम शर्मा, बीबीएन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रधान लवली ठाकुर, प्रभजीत पम्मी, नंदलाल वर्मा, नयना वर्मा, प्रवीण कौशिक, विनोद शर्मा, संदीप शर्मा, रजनीश कुमार, मनप्रीत सिंह, गुरजीत सिंह, राकेश ठाकुर, राजेश धीमान, गुरप्रीत गब्बर, निर्मल सिंंह, सन्नी ग्रोवर, कुलदीप धुन्ना, जितेंद्र बग्गा, वियोम बग्गा, बलविंद्र चिंटू, टै्रफिक पुलिस प्रभारी मेवा राम, जगदीप सिंह, विक्की सोनी, सूरज कुमार समेत अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Tek Raj
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 8 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Latest News

Irfan Pathan slammed MS Dhoni: पूर्व क्रिकेटर Irfan Pathan ने MS Dhoni को लेकर दे दिया बड़ा बयान.!

Irfan Pathan slammed MS Dhoni: धर्मशाला में आयोजित आईपीएल...

Himachal: सीएम सुक्खू का भाजपा पर हमला- भाजपा नेताओं ने रुकवाई आपदा में केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद.!

हरिपुरधार (सिरमौर)। Himachal Pradesh News: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

IMU CET Exam Date 2024 : यहाँ से देखें IMU CET की परीक्षा का पूरा शेड्यूल!

IMU CET Exam Date 2024: इंडियन मैरीटाइम यूनिवर्सिटी ने...

HPPSC Result : पोस्ट कोड संख्या 817 के 479 पदों का परीक्षा परिणाम जारी

हमीरपुर। HPPSC Result 2024:हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPPSC Result)...

Punjab Kings Home Ground: पंजाब किंग्स के होम ग्राउंड में धोनी के फैंस ज्यादा..

अनिल शर्मा | धर्मशाला Punjab Kings Home Ground: धर्मशाला क्रिकेट...

More Articles

Himachal Politics: हमने अपना रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच रखा, कांग्रेस बताए उन्होंने क्या किया : कश्यप

सोलन | Himachal Politics: भाजपा के सांसद एवं प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने कंडाघाट में पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी...

सीएम सुक्खू बोले- जयराम ठाकुर देख रहे मुंगेरी लाल के सपने

नालागढ़ | सोलन जिला के नालागढ़ में आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि...

Solan News: परवाणू पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा, मामला दर्ज

सोलन: Solan News: सोलन पुलिस द्वारा नशे के सामान की सप्लाई करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है । इसी क्रम में दिनांक...

Solan News: दाढ़ी-मूंछ रखने पर कंपनी द्वारा 80 कामगार निकालने के मामले में DC सोलन ने लिया संज्ञान, दिए जांच के आदेश

सोलन Solan News: सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में दाढ़ी मूंछ रखने पर एक कंपनी द्वारा 80 कामगारों को निकालने के मामले में उपायुक्त...

शूटिंग चैम्पियनशिप में चमके KIPS के निशानेबाज

कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सनवारा (KIPS)के छह विद्यार्थियों ने 27 अप्रैल 2024 से 29 अप्रैल 2024 तक करियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी, हमीरपुर में आयोजित जिला...

Green Hills Engineering College में अजय चौहान और विक्की राजटा ने नचाये स्टूडेंट्स

सोलन | ग्रीन हिल्स इंजीनियरिंग कॉलेज गांधीग्राम (Green Hills Engineering College) में मिस क्वीन ऑफ हिमालयन व एलिवेशन 2024 आयोजित किया गया। इसमें हिमाचल प्रदेश...

Solan News: सोलन के वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगमोहन मल्होत्रा की हुई ताजपोशी

सोलन | Solan News: सोलन के वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगमोहन मल्होत्रा को पार्टी ने अहम जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने जगमोहन मल्होत्रा को प्रदेश मीडिया...

Laghu Udyog Bharti ने प्रदेश कार्यालय में मनाया 30वां स्थापना दिवस

बद्दी। Laghu Udyog Bharti News: देश के सबसे बड़े औद्योगिक संगठन लघु उद्योग भारती ( Laghu Udyog Bharti ) ने हिमाचल प्रदेश ईकाई का 30वां स्थापना...

Solan News: ब्राह्मण समाज के युवाओं को प्रदान की जाएगी ज्योतिष व कर्मकांड की शिक्षा :- ब्राह्मण सभा

कुमारहट्टी 22 अप्रैल(नवीन) Solan News: रविवार को कुमारहट्टी में प्रदेश ब्राह्मण सभा की कोर कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में पूरे प्रदेश के 12...