राज्य स्तरीय शूलिनी मेला के लिए 12 जून तक आवेदन, 15 से 17 जून तक होंगे कलाकारों के ऑडिशन

सोलन|
राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेला इस वर्ष 24 से 26 जून, 2022 तक सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित किया जाएगा। मेले की तीन सांस्कृतिक संध्याओं के संदर्भ में आज अतिरिक्त उपायुक्त एवं मेला अधिकारी ज़फ़र इकबाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सांस्कृतिक समिति के विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राज्य स्तरीय शूलिनी मेला के लिए कलाकारो को 12 जून, 2022 तक आवेदन करना होगा। आवेदन अतिरिक्त उपायुक्त सोलन एवं जि़ला लोक सम्पर्क अधिकारी सोलन के कार्यालय में किया जा सकता है। आवेदन ई-मेल के माध्यम से भी किया जा सकेगा। कलाकार प्रस्तुति के लिए अपना आवेदन ई-मेल [email protected] तथा [email protected] पर किया जा सकता है।

ज़फ़र इकबाल ने कहा कि हिमाचल के कलाकारो के ऑडिशन 15, 16 एवं 17 जून, 2022 को नगर निगम सोलन के हॉल में आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में सभी कलाकारो को जि़लावार तिथि के अनुरूप ई-मेल अथवा मोबाईल नम्बर पर सूचित कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आवेदन करते समय सभी कलाकार अपना मोबाईल नम्बर आवेदन प्रपत्र पर अवश्य अंकित करें। उन्होंने कहा कि ऑडिशन के समय कलाकार प्रदेश के विभिन्न महोत्सवो में दी गई प्रस्तुति का वीडियो भी ला सकते हैं।

अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि मंच संचालको को भी आवेदन कर ऑडिशन देना होगा। मंच संचालक भी प्रदेश के विभिन्न महोत्सवो में दी गई प्रस्तुति का वीडियो ला सकते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के जिन कलाकारो ने आकाशवाणी से बी-हाई ग्रेड में स्वर परीक्षा उत्तीर्ण की है को आवेदन के साथ अपना प्रमाण पत्र देना होगा।

मेला अधिकारी ने कहा कि इस वर्ष राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेला में विभिन्न विद्यालयों के वरिष्ठ छात्रों को प्रस्तुति के लिए समय दिया जाएगा। स्कूली बच्चों की प्रस्तुतियां थीम आधारित होंगी।

ज़फ़र इकबाल ने समिति के सभी सदस्यों से आग्रह किया कि मेले को अधिक आकर्षक एवं मनोरंजक बनाने के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत करें।
सांस्कृतिक समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि माँ शूलिनी मेला में हिमाचली कलाकारों को तरजीह दी जाएगी।

बैठक में विभिन्न गैर सरकारी सदस्यों ने अपने बहुमूल्य सुझाव प्रस्तुत किए।
सहायक आयुक्त सोलन संजय स्वरूप ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया।
बैठक में समिति के गैर सरकारी सदस्यों में पवन गुप्ता, राकेश शर्मा, रविन्द्र परिहार, सुनीता शर्मा, कीर्ति कौशल, भरत साहनी, शीला, मदन ठाकुर, अभिषेक ठाकुर, नीरज भारद्वाज, शकुन्तला शर्मा, राजीव उप्पल, संजीव अरोड़ा और दीपिका सहित विभिन्न सरकारी सदस्य उपस्थित थे।

Tek Raj
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 8 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Latest News

Solan News: कसौली विधानसभा के पट्टाब्रोरी में हुई कांग्रेस की रैली ऐतिहासिक

Solan News:कसौली कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नवीन सूद कहा...

Himachal: जंग के मैदान में बदला शिमला में CM Helpline Office, कर्मचारियों में जमकर हुई हाथापाई..!

प्रजासत्ता ब्यूरो | Himachal CM Helpline Office: राजधानी शिमला में...

Irfan Pathan slammed MS Dhoni: पूर्व क्रिकेटर Irfan Pathan ने MS Dhoni को लेकर दे दिया बड़ा बयान.!

Irfan Pathan slammed MS Dhoni: धर्मशाला में आयोजित आईपीएल...

Himachal: सीएम सुक्खू का भाजपा पर हमला- भाजपा नेताओं ने रुकवाई आपदा में केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद.!

हरिपुरधार (सिरमौर)। Himachal Pradesh News: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

IMU CET Exam Date 2024 : यहाँ से देखें IMU CET की परीक्षा का पूरा शेड्यूल!

IMU CET Exam Date 2024: इंडियन मैरीटाइम यूनिवर्सिटी ने...

Himachal: भाजपा की नीतियों से हिमाचल में फला-फूला उद्योग :- अनुराग ठाकुर

नालागढ़ | Himachal Lok Sabha Elections 2024: केंद्रीय सूचना एवं...

More Articles

Solan News: कसौली विधानसभा के पट्टाब्रोरी में हुई कांग्रेस की रैली ऐतिहासिक

Solan News:कसौली कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नवीन सूद कहा कि, रविवार को कसौली विधानसभा क्षेत्र के पट्टाब्रोरी में हुई कांग्रेस की रैली ऐतिहासिक साबित...

Ayushman Card Misuse: आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन में ईलाज के बाद भी बंद नहीं किया आयुष्मान कार्ड..!

सोलन| Ayushman Card Misuse: जिला आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन में एक मरीज द्वारा ईलाज के लिए लगाए गए आयुष्मान कार्ड को चार माह बाद भी बंद...

Himachal Politics: हमने अपना रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच रखा, कांग्रेस बताए उन्होंने क्या किया : कश्यप

सोलन | Himachal Politics: भाजपा के सांसद एवं प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने कंडाघाट में पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी...

सीएम सुक्खू बोले- जयराम ठाकुर देख रहे मुंगेरी लाल के सपने

नालागढ़ | सोलन जिला के नालागढ़ में आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि...

Solan News: परवाणू पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा, मामला दर्ज

सोलन: Solan News: सोलन पुलिस द्वारा नशे के सामान की सप्लाई करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है । इसी क्रम में दिनांक...

Solan News: दाढ़ी-मूंछ रखने पर कंपनी द्वारा 80 कामगार निकालने के मामले में DC सोलन ने लिया संज्ञान, दिए जांच के आदेश

सोलन Solan News: सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में दाढ़ी मूंछ रखने पर एक कंपनी द्वारा 80 कामगारों को निकालने के मामले में उपायुक्त...

शूटिंग चैम्पियनशिप में चमके KIPS के निशानेबाज

कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सनवारा (KIPS)के छह विद्यार्थियों ने 27 अप्रैल 2024 से 29 अप्रैल 2024 तक करियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी, हमीरपुर में आयोजित जिला...

Green Hills Engineering College में अजय चौहान और विक्की राजटा ने नचाये स्टूडेंट्स

सोलन | ग्रीन हिल्स इंजीनियरिंग कॉलेज गांधीग्राम (Green Hills Engineering College) में मिस क्वीन ऑफ हिमालयन व एलिवेशन 2024 आयोजित किया गया। इसमें हिमाचल प्रदेश...

Solan News: सोलन के वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगमोहन मल्होत्रा की हुई ताजपोशी

सोलन | Solan News: सोलन के वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगमोहन मल्होत्रा को पार्टी ने अहम जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने जगमोहन मल्होत्रा को प्रदेश मीडिया...
Urfi Javed Topless Photoshoot: उर्फी जावेद ने टॉपलेस फोटोशूट से मचाया धमाल Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की फेम शिवांगी जोशी ने करवाया फोटोशूट Shikanji Recipe: गर्मी में ले शिकंजी का मजा, जाने इसे बनाने का आसान तरीका Bharwa Baingan Recipe in Hindi: स्वादिष्ट भरवा बैंगन बनाने की रेसिपी Hina Khan Celebrating Eid 2024: हिना खान ने गुपचुप रचाई शादी?