साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

सिरमौर शिमला के बाद अब बद्दी में शर्मसार हुई ममता,बद्दी अस्पताल के पास झाड़ियों में मिला नवजात

सिरमौर शिमला के बाद अब बद्दी में शर्मसार हुई ममता,बद्दी अस्पताल के पास झाड़ियों में मिला मिला नवजात
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता|
देवभूमि हिमाचल में इन दिनों इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटनाएं सामने आ रही है| बीते दिन सिरमौर में गोबर के ढेर में और शिमला में झाड़ियों में एक नवजात को फैंके जाने की घटनाए सामने आई थी | हालांकि पुलिस ने दोनों मामलों में मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों की माताओं का पता लगा लिया था| वहीं बुधवार को ओधौगिक क्षेत्र में बद्दी में भी झाड़ियों में नवजात को फैंके जाने की शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है|

मिली जानकारी मुताबिक एक काम करने वाले को बद्दी अस्पताल के पास झाडियों में कपडे में लिपटा एक भ्रूण दिखाई दिया| जिसके बाद उसने इसकी सूचना अस्पताल के कर्मचारियों को दी कर्मियों ने अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर को इसकी जानकारी दी मेडिकल ऑफिसर ने तुरंत पुलिस को सूचित किया| कुछ समय में मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है|

वहीं मौके पर मौजूद आई ओ दया राम ने जानकारी दी कि मेडिकल ऑफिसर ने इस घाना की जानकारी उन्हें दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात के शव को कब्जे में लिया, और मामले की जाँच शुरू कर दी है| उन्होंने कहा कि मामले को देखकर ऐसा लग रहा है कि किसी लड़की ने लोकलाज के चलते इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है| फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है|

इसे भी पढ़ें:  विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले समाजसेवियों और संस्थानों को किया सम्मानित

बता दें कि इस तरह की घटनाओं से देवभूमि हिमाचल में ममता शर्मसार होती नजर आई है| युवक युवतियां आवेश में आकरकुछ ऐसे कदम उठा लेते हैं जिससे बाद में इस तरह की शर्मसार कर देंने वाली घटनाए सामने आती है|

Join WhatsApp

Join Now