साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

सीमेंट विवाद था भाजपा की देन, सरकार ने सुलझाया :- कांग्रेस नेता विजय पाल सिंह

सीमेंट विवाद था भाजपा की देन, सरकार ने सुलझाया :- कांग्रेस नेता विजय पाल सिंह
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

सोलन|
हिमाचल कांग्रेस विचार विभाग चेयरमैन विजय पाल सिंह ने बुधवार को सोलन में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पूर्व भाजपा सरकार पर हमला बोलाते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बोखलाहट में है। उन्हें अभी भी विश्वास नहीं हो रहा कि वे सत्ता से बाहर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि 67 दिन तक चला विवाद पूर्व भाजपा सरकार की ही देन है। इसकी रूपरेखा पहले ही तैयार हो चुकी थी।

उन्होंने कहा कि चुनाव को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने इस विवाद को रोके रखा था। कांग्रेस ने तो इस विवाद को सुलझा कर लोगों को राहत दी है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने सिर्फ कर्ज का बोझ हिमाचल की जनता को दिया है। इस समय करीब 91 हजार के कर्ज का बोझ सरकार पर है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को 3 महीने होने वाले है। इस दौरान सरकार जनहित में कार्य कर रही है। प्रदेश की हर वर्ग की जनता का ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता से सीधा जन संवाद कांग्रेस ने हमेशा किया है,और जनता के लिए किस तरह कार्य करना है उसको लेकर कांग्रेस कार्य करती रहेगी।

इसे भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री 1 अगस्त को सोलन ज़िला के प्रवास पर

Join WhatsApp

Join Now