साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

सोलन के आंजी में व्यक्ति ने पेड़ से फंदा लगा कर किया सुसाइड

Bilaspur News, Chamba News, dead body, Una News, Bilaspur News Shimla News, Kullu News, Solan News, Mandi News Kangra News himachal news, Sirmour News:
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

सोलन|
सोलन शहर के साथ लगते आंजी में एक नेपाली मूल के 45 वर्षीय व्यक्ति के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आगामी जांच शुरू कर दी है और शव का पोस्टमार्टम आज क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में करवाया जा रहा है।

एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शहर के आंजी में बीती देर रात एक नेपाली मूल के व्यक्ति ने अपने घर के समीप खेतों में पेड़ पर फंदा लगाकर खुदकुशी की है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान राम सिंह (45 वर्ष) के रूप में हुई है, जोकि अपने परिवार के साथ सोलन के आंजी में बलविंदर सिंह के खेतों में काम करता था।

उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों से और परिवारजनों से पूछताछ की जा रही है कि आखिर व्यक्ति द्वारा यह कदम क्यों उठाया गया है। फिलहाल पुलिस ने थाना सदर सोलन में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  Bahara University Ragging Case: हॉस्टल के वार्डन के खिलाफ भी मामला दर्ज, बड़ा सवाल, क्या युनिवर्सिटी प्रबंधन पर भी होगी कार्रवाई ?

Join WhatsApp

Join Now