साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

सोलन के पत्रकार मनमोहन वशिष्ठ हिमाचल गौरव पत्रकार अवार्ड-2021 से सम्मानित

Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

सोलन।
– हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के स्वर्ण जयंती समारोह राज्य स्तरीय अधिवेशन पर मिला सम्मान
हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट द्वारा राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मौके पर ऊना जिला के मैहतपुर में आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह राज्य स्तरीय अधिवेशन में प्रदेश भर के 24 पत्रकारों को विभिन्न श्रेणियों में राज्यस्तरीय अवार्ड देकर सम्मानित किया। इसमें प्रदेश वित्तायोग के चेयरमैन सतपाल सत्ती ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

वहीं नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी बोस व हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के प्रदेशाध्यक्ष रणेश राणा विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान सोलन जिला में दैनिक जागरण के पत्रकार मनमोहन वशिष्ठ को हिमाचल गौरव पत्रकार अवार्ड-2021 से सम्मानित किया गया। मनमोहन वशिष्ठ पिछले डेढ़ दशक से भी ज्यादा समय से अपने लेखनी के माध्यम से जन सरोकारों वाली समस्याओं व मांगों को सरकार प्रशासन के समक्ष उठाते आ रहे हैं।

उन्होंने 2004 से सोलन के एक सप्ताहिक अखबार के साथ जुड़कर लेखन कार्य शुरू किया था। उसके बाद अनेकों राष्ट्रीय स्तरीय अखबारों में सक्रिय पत्रकारिता कर चुके है। वर्तमान में वह सोलन जिला में दैनिक जागरण के पत्रकार है। इसके अलावा वह पूर्व में ग्राम पंचायत नाहरी के उपप्रधान भी रह चुुके हैं। उन्होंने इस सम्मान के लिए हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के प्रदेशाध्यक्ष रणेश राणा का आभार भी जताया।

इसे भी पढ़ें:  सोलन नगर निगम में प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर सहित यह 4 नेता समाभालेंगे चुनाव प्रचार की कमान

Join WhatsApp

Join Now