साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

सोलन में दर्दनाक सड़क हादसा: HRTC बस व स्कूटी की टक्कर में स्कूटी सवार की मौके पर मौत

सोलन में दर्दनाक सड़क हादसा: HRTC बस व स्कूटी की टक्कर में स्कूटी सवार की मौके मौत
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

सोलन|
जिला सोलन में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताज़ा मामला चंबाघाट के समीप बैरपानी के पास का है, जहाँ एक स्कूटी और एचआरटीसी बस में टक्कर हो गई। जिसमे स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में मृतक की पहचान भूपराम निवासी पारनु तहसील अर्की के तौर पर हुई है।

जानकारी के अनुसार भूपराम स्कूटी (HP14D-0156)पर सवार होकर सोलन की तरफ आ रहा था। वहीँ एचआरटीसी बस (HP63A-4165)रिकांगपियो से चंडीगढ़ की तरफ जा रही थी। इस हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रिय अस्पताल सोलन ले जाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अगामी कार्रवाई शुरू कर दी है|

मौके पर पहुंचे पुलिस के जाँच अधिकारी सीताराम ने बताया कि प्रथम दृष्टा में बस चालक की लापरवाही और तेज रफ्तारी के कारण यह हादसा पेश आया है। पुलिस हर दृष्टि से जाँच में जुटी हुई है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  Solan : किप्स में नेशनल वालीबॉल प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले अगले दौर में करेंगे प्रवेश

Join WhatsApp

Join Now