साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Solan News: सोलन में सिरमौर के एक युवक सहित 2 लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार, स्कॉर्पियो गाड़ी जब्त 

Solan News: सोलन में सिरमौर के एक युवक सहित 2 लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार, स्कॉर्पियो गाड़ी जब्त 
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Solan News: सोलन जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने जिला सिरमौर के एक युवक सहित 2 लोगों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस में केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) टीम थाना धर्मपुर क्षेत्र में गश्त और अपराधों की रोकथाम के लिए मौजूद थी। इस बीच टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि एक स्कॉर्पियो गाड़ी पट्टा मोड़ के पास फोरलेन के निचली तरफ खड़ी है, जिसमें दो युवक सवार हैं।

ये दोनों युवक चिट्टे (हेरोइन) को सप्लाई करने के लिए लाए हैं। पुलिस को ये भी जानकारी मिली कि युवक कुमारहट्टी क्षेत्र में चिट्टा बेचने की फिराक में हैं। इस सूचना पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्कार्पियो कार में बैठे दोनों युवकों को काबू किया और उनके कब्जे से 5 ग्राम चिट्टा बरामद किया।

आरोपियों की पहचान भारत भूषण (32) निवासी गांव रोलावाला, डाकखाना लोधी माजरा, तहसील बद्दी, जिला सोलन और मुकेश शर्मा (28) निवासी गांव शमलाटी मझगांव, नैनाटिक्कर, तहसील पच्छाद, सिरमौर के तौर पर हुई है। दोनों के खिलाफ पुलिस थाना धर्मपुर में केस दर्ज कर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  अर्की बीडीसी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा

एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि अन्वेषण के दौरान वारदात में संलिप्त स्कॉर्पियो गाड़ी को भी जब्त किया गया है। दोनों आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकार्ड की पड़ताल की जा रही है। मामले में जांच जारी है।

Join WhatsApp

Join Now