Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Solan News: KIPS में आयोजित वालीबॉल प्रतियोगिता में देश-विदेश की 65 टीमें ले रही भाग

Solan News: KIPS में आयोजित वालीबॉल प्रतियोगिता में देश-विदेश की 65 टीमें ले रही भाग

Solan News: कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सनवारा (किप्स) में सीबीएसई की छात्र वर्ग की हर श्रेणी की नेशनल वालीबॉल प्रतियोगिता 21 अक्तूबर 2024 सोमवार से 25 अक्तूबर 2024 शुक्रवार तक आयोजित की जा रही है। इस वालीबॉल प्रतियोगिता  में देश-विदेश की लगभग 65 टीमें भाग ले रही हैं।

22 अक्तूबर 2024 मंगलवार को खेल के दूसरे दिन खेले गए कुछ प्रमुख मैचों में अंडर 17 श्रेणी में मॉर्डन इंडियन स्कूल दोहा कतर, एस.आर. ग्लोबल स्कूल, लखनऊ, संजीवनी इंटरनेशनल स्कूल राजस्थान, सेंट. ज़ेवियर सीनियर सेकेंडरी स्कूल भोपाल, बाल भारती पीतमपुरा, दिल्ली और आर. एस. कॉन्वेंट सैनिक स्कूल वाराणसी विजेता रहे। अंडर 14 श्रेणी में विद्या ज्ञान स्कूल, सीतापुर उत्तर प्रदेश, देव स्पोर्ट्स पब्लिक स्कूल प्रयागराज, प्रताप वर्ल्ड स्कूल पठानकोट और शाह सतनाम जी स्कूल सिरसा विजयी रहे।

अंडर 19 श्रेणी में अंसार इंग्लिश स्कूल केरला, फेलोशिप मिशन स्कूल जयपुर, नेवी चिल्ड्रन स्कूल कोची और डी. पी. एस.गिरिध ने जीत हासिल की। अभी तक लीग मैच खेले जा रहे हैं और इनके बाद नॉक आउट मैच खेले जाएँगे। विद्यालय के प्रबंध निदेशक हीरा ठाकुर, प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद व उप-प्रधानाचार्या पूनम ठाकुर ने सभी खिलाड़ियों को खेल की भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया तथा अतिथियों और दर्शकों का धन्यवाद किया।

Breaking NewsHimachal NewsHimachal News in HindiLatest Solan NewsSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan News Update

Join WhatsApp

Join Now