Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kangra News: रैहन पुलिस की छापेमारी: रेस्टोरेंट के 96 पेटी अवैध शराब बरामद..!

Kangra News: रैहन पुलिस की छापेमारी: रेस्टोरेंट के 96 पेटी अवैध शराब बरामद..!

अनिल शर्मा |
Kangra News: पुलिस थाना रैहन के अंतर्गत आने वाली उपतहसील राजा का तालाब में मंगलवार सुबह एक रेस्टोरेंट के बाहर खुली हट से 96 पेटी अवैध शराब बरामद करने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रैहन पुलिस थाना प्रभारी सुनील कुमार ने अपनी टीम के साथ गुप्त सूचना के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

दबिश के दौरान टीम ने रेस्टोरेंट के बाहर स्थित खुली हट से अवैध रूप से रखी हुई 96 पेटी देसी शराब बरामद की। पुलिस थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि त्योहारी सीजन के चलते जिला नूरपुर के एसपी अशोक रत्न के निर्देश पर पुलिस गश्त को बढ़ा दिया गया है। इसी संदर्भ में, राजा का तालाब के रेस्टोरेंट के बाहर से यह अवैध शराब बरामद की गई।

इसे भी पढ़ें:  Kangra News: उचित मूल्य की दुकान से नगदी और खाद्य सामान उड़ा ले गए शातिर चोर

पुलिस ने इस मामले में रेस्टोरेंट के मालिक और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मौके पर आवकारी एवं कराधान विभाग के असिस्टेंट स्टेट टैक्सेस सर्कल ऑफिसर पवन ठाकुर और स्टेट टैक्सेस ऑफिसर जाच्छ देव राज जरियाल भी मौजूद थे।

रेस्टोरेंट के मालिक प्रवीण कुमार ने दावा किया है कि उक्त शराब उसकी नहीं है। उन्होंने कहा कि रेस्टोरेंट के अंदर एक भी शराब की बोतल नहीं पाई गई है। बरामद की गई शराब रेस्टोरेंट के बाहर बनी हट में से मिली है। उन्होंने यह भी बताया कि रेस्टोरेंट रात 9 बजे बंद कर दिया जाता है और खुले क्षेत्र में होने के कारण किसी ने रात में शराब वहां रख दी होगी।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Kangra: दिल्ली में राष्ट्रीय ओबीसी सम्मेलन के लिए चौधरी चंद्र कुमार ने ओबीसी संगठनों के साथ बैठकर बनाई रणनीति

जिला पुलिस एसपी अशोक रत्न ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने अवैध शराब की बरामदगी के बाद मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Breaking NewsHimachal Newshimachal news cm sukhuHimachal News in HindiHimachal News UpdateKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra News UpdateKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now