साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Baddi Murder Case: मानपुरा में पति ने मौत के घाट उतारी पत्नी, जांच में जुटी पुलिस

Baddi Murder Case: मानपुरा में पति ने मौत के घाट उतारी पत्नी, जांच में जुटी पुलिस
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Baddi Murder Case: जिला पुलिस बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के निचला खेड़ा गांव में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक प्रवासी महिला की उसके पति ने बेरहमी से हत्या कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही मानपुरा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। इस दौरान महिला का शव उसके कमरे में पड़ा मिला। मृतका की पहचान संगीता पत्नी चुनू कुमार साहनी निवासी गांव व डाकघर चिटखाल, जिला सिवान (बिहार) के रूप में हुई है।

पुलिस की प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई कि संगीता की हत्या उसके पति चुनू कुमार साहनी ने की है, जो वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। घटनास्थल की गहनता से जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी बद्दी विनोद धीमान ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लैब) टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत एकत्रित किए हैं।

इसे भी पढ़ें:  Army Agniveer Bharti 2024 : अग्निवीर योजना के तहत पंजीकरण की प्रक्रिया 22 मार्च, 2024 तक ऑनलाईन परीक्षा 22 अप्रैल, 2024 से

एसपी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस ने आरोपी की तलाश में टीमों का गठन किया है और उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। आरोपी के खिलाफ मानपुरा पुलिस थाना में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now