Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Solan News: कसौली की देवांशी सिंह ने नीट परीक्षा में हासिल की सफलता, बनेगी डॉक्टर

Solan News: कसौली की देवांशी सिंह ने नीट परीक्षा में हासिल की सफलता, बनेगी डॉक्टर

नवीन सूद |कुमारहट्टी 
Solan News: कसौली की देवांशी सिंह ने 720 में से 613 अंक लेकर नीट की परीक्षा पास की है, जिससे पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई है। देवांशी सिंह मूल रूप से नाहन तहसील के गांव गुमटी की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा डीएवी स्कूल नाहन से प्राप्त की, माध्यमिक शिक्षा सेंट मैरी स्कूल कसौली से और उच्च शिक्षा सेंट लुक्स स्कूल सोलन से पूरी की।

देवांशी बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रही हैं। उनकी लगन, कड़ी मेहनत और माता-पिता के आशीर्वाद ने उन्हें पहले ही प्रयास में इस कठिन परीक्षा को पास करने में मदद की। देवांशी के पिता, जगपाल सिंह, कसौली में तहसीलदार पद पर कार्यरत हैं और उनकी माता ग्रहणी हैं।

देवांशी ने बताया कि उनकी इस सफलता के पीछे उनकी मेहनत के साथ-साथ स्कूल से मिली अच्छी शिक्षा और माता-पिता का समर्थन और आशीर्वाद भी शामिल हैं। उन्होंने कहा, “मेरे माता-पिता ने हमेशा मुझे प्रोत्साहित किया और हर कदम पर मेरा साथ दिया। मैं उनकी आभारी हूं।”

इसे भी पढ़ें:  Solan News: आईजीएमसी शिमला से डर्मेटोलॉजी में पीजी के लिए चयनित हुईं डॉ. मनिका परिहार

देवांशी का सपना एक सफल सर्जन डॉक्टर बनने का है। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार को गर्वित किया है, बल्कि पूरे कसौली और नाहन क्षेत्र में भी खुशी की लहर फैला दी है। यह सफलता दिखाती है कि यदि सही दिशा, मेहनत और परिवार का साथ हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।

देवांशी की सफलता की कहानी उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत है जो अपने सपनों को साकार करने के लिए मेहनत कर रहे हैं। उनके अदम्य साहस और संकल्प ने यह साबित कर दिया है कि कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें:  सोलन प्रशिक्षित बेरोजगार शारीरिक शिक्षक (पीईटी) संघ अपनी भावी रणनीति पर करेगा बैठक का आयोजन

देवांशी की यह सफलता एक उज्जवल भविष्य की ओर बढ़ते कदम की शुरुआत है, और हमें यकीन है कि वह अपने सपनों को साकार करके एक दिन एक सफल सर्जन डॉक्टर जरूर बनेंगी।

इसे भी पढ़ें:  पुरानी रंजिश के चलते जेसीबी मालिक पर चलाई गोलियां,
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Latest Solan News Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Today Solan News

Join WhatsApp

Join Now