Prajasatta Side Scroll Menu

Solan: कुनिहार पुलिस ने हेरोइन के साथ दो युवक को किया गिरफ्तार, एक SDRF कांस्टेबल

Solan: कुनिहार में पुलिस ने हेरोइन के साथ दो युवक को किया गिरफ्तार, एक SDRF कांस्टेबल

Solan Police: कुनिहार पुलिस थाने की टीम 12 और 13 अगस्त 2025 की रात इलाके में गश्त और अपराध रोकने के लिए सक्रिय थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि सुबाथु की ओर से एक मोटरसाइकिल पर दो युवक सवार होकर आ रहे हैं, जो हेरोइन (चिट्टा) की तस्करी का काम करते हैं। सूचना के मुताबिक, दोनों के पास आज भी बड़ी मात्रा में हेरोइन छिपाकर सप्लाई करने की योजना थी।

इस खबर को गंभीरता से लेते हुए कुनिहार पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और सनोगी के पास नाकाबंदी कर दी।नाके पर मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें दो युवकों से 4.60 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इनकी पहचान अंकुश कुमार (28 वर्ष) और नितीश (28 वर्ष) के रूप में हुई। अंकुश नम्होल गांव, डाकखाना कुनिहार, तहसील अर्की, जिला सोलन का रहने वाला है, जबकि नितीश टियुकरी (स्यांवा) गांव, उसी क्षेत्र का निवासी है। मामले में कुनिहार थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत केस दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़ें:  गुडजॉब परवाणू पुलिस : बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार 15 बाइक बरामद

जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि आरोपी अंकुश कुमार शिमला में एसडीआरएफ में पुलिस कांस्टेबल के पद पर तैनात है। पुलिस ने मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है और दोनों आरोपियों के पिछले आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल मामला गहराई से जांच के दायरे में है, और पुलिस हर पहलू पर नजर रखे हुए है। मामले की पुष्टि एसपी सोलन गौरव सिंह ने की है।

 

इसे भी पढ़ें:  मंत्री के आदेशों की अनदेखी कर रहे अधिकारी, गंदा पानी पीकर कैसे स्वस्थ रहेंगे स्वास्थ्य मत्री के गढ़ में बच्चे
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Himachal News Himachal News in Hindi Himachal News Today Himachal News Update Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now