साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Laghu Udyog Bharti ने प्रदेश कार्यालय में मनाया 30वां स्थापना दिवस

Laghu Udyog Bharti
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

बद्दी।
Laghu Udyog Bharti News: देश के सबसे बड़े औद्योगिक संगठन लघु उद्योग भारती ( Laghu Udyog Bharti ) ने हिमाचल प्रदेश ईकाई का 30वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया। संगठन के बद्दी स्थित प्रदेश कार्यालय में स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस दौरान संगठन के पुराने व वरिष्ठ सदस्यों डॉक्टर विक्रम बिंदल, राजेश बंसल, विक्रम बिंदल, विनोद खन्ना, सतीश सेठी व स्वर्गीय केसी राजपूत के पौत्र कार्तिक को प्रदेश अध्यक्ष हरबंस पटियाला व बद्दी चैप्टर के अध्यक्ष राजीव चौहान व अखिल मोहन अग्रवाल ने सम्मानित किया।

वरिष्ठ सदस्य राजेश बंसल ने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया के स्वर्गीय केसी राजपूत के प्रयासों से प्रदेश में लघु उद्योग भारती का पौधा लगाया गया था। 25 अप्रैल 1994 को 8 सदस्यों के समूह ने हिमाचल प्रदेश में लघु उद्योग भारती की नींव रखी। जबकि पुराने सदस्य विनोद खन्ना ने बताया के आज हिमाचल में लघु उद्योग भारती के 8 चैप्टर हैं और 1053 सदस्यों का कारवां संगठन के साथ चल रहा है।

विनोद खन्ना ने कहा के लघु उद्योग भारती देश का सबसे बड़ा औद्योगिक संगठन है जो केंद्र व प्रदेशों में उद्योगों की लड़ाई लड़ता है। लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सचिव व पुराने कार्यकर्ता विक्रम बिंदल ने अपने संबोधन में कहा के लघु उद्योग भारती केवल लघु व मध्यम उद्योगों का संगठन न होकर एक सामाजिक संगठन है जिसमें उद्यमियों के हितों से पहले राष्ट्र हित को सर्वोपरि रखा गया है। उन्होंने कहा के आज युवाओं को रोजगार देने व देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में लघु उद्योगों का अहम योगदान है।

इसे भी पढ़ें:  शिमला-कालका फोरलेन पर सोलन के समीप फ्लाई ओवर का हिस्सा धंसा, चपेट में दो कारे…

बैठक को संबोधित करते हुए लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष हरबंस पटियाल ने संगठन को इस मुकाम तक पहुंचाने वाले पूर्व में रहे सभी अध्यक्षों व पदाधिकारियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा के आज लघु उद्योग भारती उद्योगों की समस्याओं को प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर उठाकर उनके निराकरण में अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा के वर्ष 2025 तक प्रदेश में 1500 से 2000 सदस्य संख्या करने का लक्ष्य प्रदेश ईकाई ने रखा है जिसमें प्रदेश के सभी 8 चैप्टर अपना योगदान देंगे। उन्होंने बताया के इस समय लघु उद्योग भारती 1053 मेंबर हैं जिसे बढ़कर 2000 किया जाएगा। उन्होंने संगठन की आगामी नीतियों पर भी विस्तार से चर्चा की।

बद्दी चैप्टर के अध्यक्ष राजीव चौहान ने सभी मेंबर उद्योगों से आग्रह किया के वह अपनी समस्याएं मेल व लिखित तौर पर संगठन के समक्ष रखें ताकि उनका हल करवाया जा सके। उन्होंने स्थापना दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद किया। लघु उद्योग भारती के प्रदेश मीडिया इंचार्ज ओम शर्मा ने बताया के इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष हरबंस पटियाला व प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिल मोहन अग्रवाल की सहमति से बद्दी के युवा सीए गौरव खन्ना को प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। सीए गौरव खन्ना संगठन का लेखाजोखा संभालने में सहयोग करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  परवाणू में 4.60 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा 21 वर्षीय युवक

स्थापना दिवस कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर विक्रम बिंदल, प्रदेश अध्यक्ष हरबंस पटियाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिल मोहन अग्रवाल, बद्दी चैप्टर के अध्यक्ष राजीव चौहान, विनोद खन्ना, राजेश बंसल, समर सिंह चंदेल, दीपंकर, दीपक, कार्तिक स्वेइया, गौरव खन्ना, राजेन्द्र प्रताप, कैलाश चंद, सतीश सेठी, सुमेंदर विष्ट, राजेश पटियाल, सुखविंदर सिंह, दीपक चंदेल, नवीन चंद्र, अमित वाधवा व ओम शर्मा उपस्थित रहे।

नगरोटा से मेरे प्यार को कमज़ोरी ना समझें जयराम :- RS Bali

HPBOSE Result 2024: 29 अप्रैल को कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित करने की संभावना

Bilaspur News: श्रीनयनादेवी के दबट में बदमाशों ने पिस्तौल की नोक पर लूटे महिलाओं से गहने

Palampur Crime News: नंबर ब्लॉक करने पर भड़का था सनकी युवक, तैश में आकर युवती को किया लहूलुहान

Laghu Udyog Bharti |

Join WhatsApp

Join Now