Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Solan News: नशे के काले कारोबार में शामिल महिला आरोपी गिरफ्तार, 20 हज़ार रुपये लेकर फरार होने की कोशिश विफल..!

Solan News: नशे के काले कारोबार में शामिल महिला आरोपी गिरफ्तार, 20 हज़ार रुपये लेकर फरार होने की कोशिश विफल..!

Solan News: सोलन जिला पुलिस ने चिट्टा माफियाओं के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया हुआ है। इसी अभियान के तहत कुनिहार पुलिस ने नशे के गोरखधंधे में शामिल एक महिला आरोपी को धर दबोचा है। मामला शिमला जिले के रोहड़ू और पंजाब के मोहाली-जीरकपुर से जुड़ा है, जहां पहले से ही दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इस मामले में अब तक कुल तीन आरोपियों को पकडे गए है।

क्या है पूरा मामला?

उल्लेखनीय है कि पुलिस ने पहले ही दो आरोपियों, हिमांशु (अर्की, कुनिहार) और विशाल ठाकुर (मोहाली, जीरकपुर), को 140 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान पता चला कि इस नशे के काले कारोबार में एक महिला भी शामिल है। यह महिला, जो आरोपी विशाल के साथ जीरकपुर में मौके पर ही पकड़ी गई थी, लेकिन  रात के समय होने के कारण इसे नोटिस पर छोड़ दिया गया था। हालांकि, महिला ने मौके का फायदा उठाते हुए अपना फोन बंद कर दिया और फरार हो गई। इसके अलावा, उसने आरोपी विशाल के खाते से 20,000 रुपये निकाल लिए और अन्य सबूतों को मिटाने की कोशिश की।

तकनीकी जांच ने पकड़वाया

महिला आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने तकनीकी जांच के आधार पर 7 मार्च 2025 को उसे रोहड़ू क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पहचान में यह महिला मीनाक्षी (31 वर्ष), पुत्री कैलाश चंद, निवासी रोहड़ू, शिमला, हिमाचल प्रदेश निकली। जांच में यह भी सामने आया कि मीनाक्षी पहले भी चिट्टा तस्करी के मामलों में शामिल रही है। उसके खिलाफ पंजाब के खरड़ थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज है, जिसमें 60 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया था।

तीन आरोपी गिरफ्तार, महिला को भी कोर्ट में किया पेश

इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार महिला आरोपी को 8 मार्च 2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और संभावना जताई जा रही है कि इस नशीले पदार्थ के नेटवर्क में और लोग शामिल हो सकते हैं। एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Himachal Pradesh NewsHimachal Pradesh News Himachal News in Hindihp newsHP News in HindiSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now