Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Sikandar 2025: साजिद नाडियाडवाला की “सिकंदर” रीमेक है या ओरिजिनल? जानें डायरेक्टर ए.आर. मुरुगदॉस ने क्या कहा!

Sikandar 2025: साजिद नाडियाडवाला की "सिकंदर" रीमेक है या ओरिजिनल? जानें डायरेक्टर ए.आर. मुरुगदॉस ने क्या कहा!

Sikandar (2025) Movie Reviews: आजकल जहां देखो वहीं रीमेक और अडैप्टेशन का जमाना है, वहीं सिकंदर पूरी तरह से फ्रेश और जबरदस्त कहानी लेकर आ रही है। सलमान खान और रश्मिका मंदाना की जबरदस्त जोड़ी, साजिद नाडियाडवाला का बड़ा बैनर और ए.आर. मुरुगदॉस का दमदार डायरेक्शन, इन सब के साथ ये फिल्म कुछ हटके लेकर आ रही है। हर सीन, हर फ्रेम ऐसे बनाया गया है कि थिएटर में देखने का मजा डबल हो जाएगा।

पहले ही टीजर से सिकंदर ने जबरदस्त धमाका मचा रखा है। तगड़ा एक्शन, जबरदस्त परफॉर्मेंस और ग्रैंड स्केल के साथ ये फिल्म हर तरफ छाई हुई है। ए.आर. मुरुगदॉस, जो हमेशा कुछ हटके लेकर आते हैं, इस बार ऐसी एक्शन फिल्म बना रहे हैं जो पहले कभी नहीं देखी गई है। कोई रीमेक-वीमेक नहीं, एकदम ओरिजिनल स्टोरी है सिकंदर।

उन्होंने साफ कहा, “ये पूरी तरह ओरिजिनल स्टोरी है। सिकंदर का हर सीन, हर फ्रेम ऑथेंटिक तरीके से डिज़ाइन और एक्सीक्यूट किया गया है, ताकि दर्शकों को एक फ्रेश एक्सपीरियंस मिले। ये किसी फिल्म का रीमेक या अडैप्टेशन नहीं है। फिल्म की ओरिजिनैलिटी का एक बड़ा हिस्सा है इसका दमदार बैकग्राउंड स्कोर, जिसे बेहद टैलेंटेड संतोष नारायणन ने तैयार किया है। उनकी म्यूजिक इस फिल्म के एनर्जी से भरे टोन और धमाकेदार विजुअल्स को परफेक्टली मैच करती है, जिससे हर सीन का इमोशनल इम्पैक्ट और भी बढ़ जाता है।” तो तैयार हो जाइए, क्योंकि सिकंदर इस ईद 2025 पर सिनेमाघरों में अपनी रिलीज के साथ धूम मचाने आ रही है!

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news HindiEntertainmententertainment updateHindi movie reviewOTT news IndiaSalman Khanweb series review

Join WhatsApp

Join Now