Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Kangra: मीडिया के जगाने पर कुमकर्ण की नींद से जागा वन विभाग, बिना नम्बर की टवेरा कार से खैर के मोछे बरामद..!

Kangra: मीडिया के जगाने पर कुमकर्ण की नींद से जागा वन विभाग, बिना नम्बर की टवेरा कार से खैर के मोछे बरामद..!

अनिल शर्मा | फतेहपुर
Kangra News: कांगड़ा जिला में वन माफिया द्वारा लगातार खैर के पेड़ों की अंधाधुंध कटाई के मामले में अब वन विभाग ने कड़ी कार्रवाई शुरू की है। मामला मीडिया की सुर्खियों में आने के बाद, विभाग की नींद टूटी और आला अधिकारियों के आदेशों पर वन मंडल अधिकारी अमित शर्मा ने कार्रवाई के लिए एक टीम का गठन किया। इस दौरान, वन खंड अधिकारी रविंद्र सिंह के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण कार्रवाई अमल में लाई गई।

जानकारी के अनुसार रात के समय दो बजे, धमेटा के वन देवी जंगल में वन विभाग की नाका पार्टी ने एक बिना नंबर प्लेट वाली टवेरा कार को पकड़ा, जो खैर की सप्लाई कर रही थी। कार में  सवार लोग वन विभाग के दल को देखकर मौके से भाग गए, विभाग को केवल खैर से लदी हुई कार ही हाथ लगी। पकड़ी गई गाड़ी में खैर के मोछों की सप्लाई हो रही थी, जो कथित तौर पर अवैध तरीके से काटे गए थे।

विभागीय कार्यवाही में अधिकारियों ने खुलासा किया कि पिछले दो रातों में 39 खैर के पेड़ काटे गए हैं, जिनमें से अधिकांश पेड़ अवैध रूप से काटे गए थे। डीएफओ अमित शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “सूचना के आधार पर एफआईआर दर्ज करवाई गई है और हमारी टीम जंगलों में छानबीन कर रही है। जल्द ही इस मामले में और भी कार्रवाई की जाएगी। खैर माफिया को बख्शा नहीं जाएगा।”

वन परिक्षेत्र रे में हो रही खैर अवैध कटान

उल्लेखनीय है कि वन मंडल नूरपुर के वन परिक्षेत्र रे के अंतर्गत धमेटा, सामलियां, लोहजंग और बन देवी के जंगलों में खैर के पेड़ों की अंधाधुंध कटाई हो रही है। इन इलाकों में पिछले कुछ दिनों में 39 से अधिक खैर के पेड़ काटे जा चुके हैं, जबकि एक महीने में 99 से अधिक पेड़ों की अवैध कटाई हो चुकी है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, इन इलाकों में वन माफिया द्वारा कुल्हाड़ी चलाने के बाद खैर के ठूंठों को उखाड़ दिया जाता है और उनका कोई पता नहीं चलता।डीएफओ अमित शर्मा के मुताबिक, जांच जारी है और एफआईआर दर्ज करवाई गई है। विभाग की टीमें जंगलों की तलाशी ले रही हैं और रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि खैर माफिया को कोई भी राहत नहीं मिलेगी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Himachal Pradesh NewsHimachal Pradesh News Himachal News in Hindihp newsHP News in HindiKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now